ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात

Home / news / नीतीश कुमार और सुशील मोदी ने सरकारी गाड़ी किया वापस, चलेंगे अब निजी...

नीतीश कुमार और सुशील मोदी ने सरकारी गाड़ी किया वापस, चलेंगे अब निजी वाहन से

25-Sep-2020 04:03 PM

PATNA:विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही बिहार में चुनाव आचार संहिता लग गया है. जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने अपना सरकारी गाड़ी वापस कर दिया है. 



अब चलेंगे निजी वाहन से 

नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी अपने निजी वाहन से ही चलेंगे. डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट कर दी. अपना सरकारी गाड़ी को वह जमा कर दिए है. चुनाव की घोषणा पर सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा और NDA पूरी तरह से तैयार है. जो चुनाव टालना चाहते थे उनको मजबूरी में स्वागत करना पड़ रहा है. पीएम और सीएम के चेहरे और केंद्र और राज्य के काम के आधार पर वोट देने की अपील करेंगे. 



बिहार में चुनाव की घोषणा

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने एलान कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बिहार चुनाव की घोषणा कर दी है. अरोड़ा ने कहा कि बिहार में तीन चरण में चुनाव होगा. 28 अक्टूबर को बिहार में पहला चरण का चुनाव होगा. इसको लेकर एक अक्टूबर को नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. 3 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा. 7 नवंबर को तीसरे चरण का मतदान होगा. पहले चरण में  71, दूसरे चरण में 94, तीसरे चरण में 78 सीटों पर चुनाव होगा.  10 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी.



पहले चरण में 71 सीटों पर चुनाव होगा. अधिसूचना 1 अक्टूबर होगा, नामांकन 8 अक्टूबर को होगा. 9 अक्टूबर को स्कूटनी, 12 अक्टूबर को नाम वापसी, 28 अक्टूबर को मतदान होगी. दूसरे चरण में 94 सीटों पर चुनाव होगा. अधिसूचना 9 अक्टूबर होगा, नामांकन 16 अक्टूबर को होगा. 17 अक्टूबर को स्कूटनी, 19 अक्टूबर को नाम वापसी, 3 नवंबर को मतदान होगी. तीसरे चरण में चुनाव 78 सीटों पर होगा. अधिसूचना 13 अक्टूबर होगा, नामांकन 20 अक्टूबर को होगा. 21 अक्टूबर को स्कूटनी, 23 अक्टूबर को नाम वापसी, 7 नवंबर को मतदान होगा.