Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
04-Nov-2023 06:27 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरने वाले जेडीयू के बवाली विधायक गोपाल मंडल ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को लेकर बड़ी बात कह दी है। भागलपुर के गोपालपुर से विधायक गोपाल मंडल ने कहा है कि आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद ने तेजस्वी यादव को ट्रेनिंग देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कहा था। तेजस्वी अभी ट्रैनिंग पीरियड में हैं। नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को नेता बनाया है।
गोपाल मंडल ने कहा है कि तेजस्वी यादव नीतीश कुमार के लिए बाल बच्चे के समान हैं। नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को सब कुछ सौंप दिया है और सब कुछ ईमानदारी से चलाने को कहा है। लालू यादव ने तेजस्वी को ट्रेनिंग के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजा था और नीतीश कुमार ने उन्हें ट्रेनिंग देकर नेता बना दिया। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री कब बनेंगे? इस पर गोपाल मंडल ने कहा कि जब तक नीतीश कुमार हैं तब तक ऐसा सोचिएगा भी नहीं।
जेडीयू विधायक ने कहा कि इंडिया गठबंधन बनाने में नीतीश कुमार का अहम योगदान है। हम लोग नीतीश कुमार को पीएम बनाने के लिए की जान से लगे हुए हैं। वहीं इंडिया गठबंधन में घमासान पर गोपाल मंडल ने कहा कि किसी को सही जानकारी नहीं है। अभी केजरीवाल ठीक हैं, ममता बनर्जी ठीक हैं, शिबू सोरेन का बेटवा भी ठीक है। सम्राट चौधरी ने पर हमला बोलते हुए कहा कि सम्राट चौधरी को बीजेपी वालों ने उल्लू बना दिया है। वह नीतीश कुमार के सामने अभी बच्चा है।