ब्रेकिंग न्यूज़

पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी

Home / news / सीएम नीतीश बोले- जो बिहार ने कर दिया अब उसे केंद्र सरकार कर...

सीएम नीतीश बोले- जो बिहार ने कर दिया अब उसे केंद्र सरकार कर रही लागू

28-Dec-2019 02:37 PM

SHEKHPURA: सीएम नीतीश कुमार जल जीवन हरियाली यात्रा के तहत शेखपुरा पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया. सीएम ने कहा कि हर घर बिजली पहुंचाने का काम बिहार सरकार ने पहले ही कर चुकी. अब केंद्र सरकार इस योजना को पहुंचा रही हैं. हर घर नल से जल योजना बिहार में लागू हो गया. कई जगहों पर इसको जल्द ही इसको पूरा कर लिया जाएगा. इसको भी केंद्र सरकार अब कर रही हैं. बिहार की कई योजना को इससे पहले ही केंद्र सरकार अपना चुकी हैं.


पानी को बर्बाद नहीं करें

सीएम नीतीश ने लोगों से अपील की हर घर नल का जल जा रहा है. लेकिन उसका इस्तेमाल गलत या पटवन में मत किजिएगा. क्योंकि पानी को बर्बाद करने से भू-जल स्तर का संकट हो जाएगा. क्योंकि जो आपको पीने के लिए पानी दिया जाएगा वह तो नीचे से ही निकलेगा. जब पानी खत्म हो जाएगा तो आपको पानी कहां से मिलेगा. 

कंप्यूटर शिक्षा नहीं तो नहीं मिलेगी नौकरी

सीएम ने कहा कि गरीबों छात्रों को पढ़ाई के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड दिया गया है. जिससे बच्चे पढ़ सकें. वर्तमान में कंप्यूटर शिक्षा बहुत ही जरूरी हैं. इसको लेकर लेकर शिक्षा दिया जा रहा है. आज के दिन में जिसको कंप्यूटर पर काम करने नहीं आएगा उसको कोई काम नहीं मिल सकता हैं. सीएम ने कहा कि मैं कोई भी काम छोड़ता नहीं हूं. हर तबके का विकास कर रहा हूं. कोई भेदभाव नहीं होता हैं.