ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नीतीश ने मांझी को जबरदस्ती चुनाव मैदान में उतारा, इमामगंज की जनता के...

नीतीश ने मांझी को जबरदस्ती चुनाव मैदान में उतारा, इमामगंज की जनता के सामने खोला राज

16-Oct-2020 01:02 PM

 GAYA : महागठबंधन छोड़ने वाले जीतन राम मांझी को अपने दम पर एनडीए में एंट्री दिलाने वाले नीतीश कुमार आज मांझी के लिए खुद चुनाव प्रचार करने पहुंचे. गया के इमामगंज विधानसभा सीट पर जीतन राम मांझी के लिए नीतीश कुमार ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान इमामगंज की जनता के सामने नीतीश ने यह राज खोला कि मांझी विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे. लेकिन उन्होंने जबरदस्ती उन्हें चुनाव मैदान में उतरने को कहा.

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अब जब जीतन राम मांझी चुनाव मैदान में हैं तो यह जनता की जिम्मेदारी है कि वह मेरी प्रतिष्ठा को बचाएं. नीतीश कुमार ने इमामगंज के लोगों से अपील की कि वह उनकी लाज रखें और जीतन राम मांझी को जितवा कर विधानसभा भेजें. आपको बता दें कि जीतन राम मांझी के मुकाबले आरजेडी की तरफ से नीतीश कुमार के ही पुराने सहयोगी रहे उदय नारायण चौधरी मैदान में है. यहां उदय नारायण चौधरी और जीतन राम मांझी के बीच सीधा मुकाबला है.



कुछ लोग काम नहीं माल बनाना चाहते है

नीतीश कुमार ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग काम नहीं करना चाहते हैं. वह सिर्फ माल बनाना चाहते हैं. जो मेरे खिलाफ बोलते हैं उनको बिहार बारे में जानकारी नहीं है. वह चर्चा में रहने के लिए मेरे खिलाफ बोलते हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि 15 साल से हमें काम करने का मौका मिला. पहले पति-पत्नी को राज करने का मौका मिला, पहले कानून का राज नहीं था. आपराधिक घटनाएं होती थी. जब बिहार ने हमें मौका दिया तब से हम सेवा कर रहे हैं. पहले जो स्थिति थी और आज जो स्थिति है उसमें बहुत अंतर है. जिसको कोई काम करने की आदत नहीं है न ही कोई समझ है. वो कुछ भी बोलता रहता है. मेरे ऊपर बोलने से किसी को प्रचार मिलता है तो बोलो.


यूएन में मेरे काम की तारीफ

नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो लोगों की मदद करते हैं. सेवा करते हैं हम जो काम करते हैं उसकी बात पूरी दुनिया में फैल रही है. नीतीश ने कहा कि यूएन ने कहा कि आपने पर्यावरण के लिए जो काम किया है, वो हमें बताइए. हमने वर्चुअल तरीके से बात रखी. बापू की बात उनको बताई कि पृथ्वी लोगों की जरूरत को पूरा करने में सक्षम है लालच को नहीं.