PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव
25-Sep-2020 08:29 AM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए रोज कई नए से लेकर बुजुर्ग नेता जेडीयू ऑफिस नीतीश कुमार से मुलाकात के लिए पहुंच रहे हैं. लेकिन नीतीश ने बुजुर्ग नेताओं को अपने अंदाज में नसीहत और सुझाव भी दिया हैं. बातचीत के दौरान नीतीश ने कहा कि सिर्फ चुनाव लड़ना ही राजनीति नहीं होता है. चुनाव लड़वाना भी राजनीति होता है.
बताया जा रहा है कि नीतीश ने उन नेताओं को लेकर यह बात कही है कि जो काफी बुजुर्ग हो चुके हैं. लेकिन आज भी वह चुनाव लड़ने की कोशिश में जुटे हैं वह टिकट की चाहत में जेडीयू ऑफिस पहुंच रहे हैं. नीतीश नेे कहा कि सभी नेताओं को मिलकर मेहनत करनी चाहिए. जिससे उम्मीदवार जीत सके.
नीतीश ने बुजुर्ग नेताओं से कहा कि पार्टी ने हमेशा अपने बुजुर्ग नेताओं का पूरा ख्याल रखा है, आगे भी पार्टी ख्याल रखेगी. बता दें कि जेडीयू कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ता और नेताओं से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम नीतीश कुमार मुलाकात कर रहे हैं. मुलाकात करने वालों में कई पूर्व विधायक, नए नेता और कार्यकर्ता टिकट पाने की अपनी इच्छा जता रहे हैं. कुछ दिन पहले ही पूर्व मंत्री मंजू वर्मा भी नीतीश से मुलाकात के लिए लाइन में लगी रही है. जब मुलाकात की तो फिर से चुनाव लड़ने की इच्छा जतायी थी.