घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड
05-Jun-2024 03:26 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार की सियासत में एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पलटी मारने के कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाने का ऑफर इंडी गठबंधन की तरफ से दिया गया है हालांकि जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और तीसरी बार निर्वाचित सांसद ललन सिंह ने तमाम तरह के कयासों को खारिज कर दिया है और कहा है कि नीतीश एनडीए के साथ हैं और साथ ही रहेंगे, इंडी वाले किसी मुगालते में न रहें।
दरअसल, लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज हो गई है। एनडीए के साथ साथ इंडी गठबंधन भी सरकार बनाने की तैयारी कर रही है और जोड़-तोड़ की कोशिश में जुट गई है। सियासी गलियारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार एक बार फिर से पलटी मारने की तैयारी कर रहे हैं। तेजस्वी यादव के साथ फ्लाइट में उनकी तस्वीर सामने आने के बाद कयासों को और भी बल मिल गया है हालांकि जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इन कयासों को सीरे से खारिज कर दिया।
दिल्ली में आज होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे जेडीयू सांसद ललन सिंह ने कहा कि देश की जनता ने एनडीए को अपना मैंडेट दे दिया है और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। इस चुनाव में नीतीश कुमार की उपयोगिता किस तरह से साबित हुई? इस सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की उपयोगिता तो साबित हो चुकी है, यह हमसे पूछने के बजाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछिए। प्रधानमंत्री ने खुद कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सफलता हासिल हुई है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल में जेडीयू को जगह मिलने के सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि यह सब काम राष्ट्रीय अध्यक्ष और एनडीए के नेताओं का है। जो भी तय करना है एनडीए के नेता मिलकर तय करेंगे। जेडीयू पूरी मजबूती से सौ फीसद एनडीए के साथ है। इंडी एलायंस वाले इसी तरह की दुनिया में रहते हैं, वे किसी मुगालते में नहीं रहें। नीतीश कुमार एनडीए के साथ हैं और एनडीए के साथ ही रहेंगे।