ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा

Home / news / नीतीश कुमार लेने जा रहे बड़ा फैसला? 48 घंटे बाद शुरू होगी JDU...

नीतीश कुमार लेने जा रहे बड़ा फैसला? 48 घंटे बाद शुरू होगी JDU की बड़ी बैठक, आज ही दिल्ली रवाना होंगे CM नीतीश कुमार

28-Jun-2024 08:50 AM

By First Bihar

PATNA : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अचानक अपना फैसला बदल लिया है। अब 29 जून को दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक भी होगी। 


वहीं, इस बैठक को लेकर बिहार से दिल्ली तक सियासी हलचल तेज है। यह चर्चा है कि नीतीश कुमार किसी को जदयू का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंप सकते हैं।


जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी सुबह 11 बजे से होनी है। तय कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 10 बजे से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी। नीतीश कुमार शुक्रवार को इन बैठकों में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना होंगे। अब तक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार कुछ न कुछ नया निर्णय लेते रहे हैं। लिहाजा उम्मीद है कि इस बार भी कुछ बड़ा निर्णय हो सकता है।


उधर, जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संपन्न हुए आम चुनाव की भी समीक्षा होगी। जदयू की प्रदेश इकाई ने चुनाव संपन्न होने के बाद इसका अध्ययन कराया था। जदयू ने 16 सीटों पर अपने प्रत्याशी दिए थे जिनमें 12 सीटों पर उसे सफलता मिली।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस विषय पर भी चर्चा होगी कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल जदयू मंत्री किस प्राथमिकता के तहत अपना काम करेंगे। नीतीश कुमार के संबोधन के साथ जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक समाप्त हो जाएगी।