Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा
02-Jan-2024 12:41 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: बिहार की सियासत में एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन का संयोजक बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि नाराज नीतीश कुमार को कांग्रेस ने मना लिया है और नीतीश कुमार की राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बात हुई है। नीतीश को संयोजक बनाए जाने की चर्चा पर आरजेडी का रिएक्शन आया है।
नीतीश को इंडी गठबंधन का संयोजक बनाए जाने की चर्चा पर लालू-तेजस्वी के करीबी आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र ने कहा है कि नीतीश कुमार को अगर इंडी गठबंधन का संयोजक बनाया जाता है तो यह खुशी की बात है लेकिन ये इंडी गठबंधन का जो शीर्ष नेतृत्व है वो तय करेगा कि संयोजक कौन बनेगा, इसमें हमलोग क्या कह सकते हैं। लेकिन बिहार को अगर हर पद मिलता है तो यह खुशी की बात है।
दरअसल, खबर आ रही है कि 19 दिसंबर को दिल्ली में हुई इंडी गठबंधन की बैठक से नाराज होकर निकले नीतीश कुमार को कांग्रेस ने फिर से संयोजक बनाने का लॉलीपॉप दिखाया है। जिसके बाद नीतीश कुमार इंडी गठबंधन के नेताओं से बातचीत करने को तैयार हो गई हैं हालांकि नीतीश कुमार की लालू और तेजस्वी यादव से नाराजगी की खबरें भी सामने आ रही हैं। ऐसे नीतीश को संयोजक बनाए जाने की चर्चा के सवाल पर आरजेडी के सुर बदल गए हैं।
ये वही राजद विधायक हैं जो पिछले दिनों नीतीश कुमार को कंवेनर बनाने के साथ ही प्रधानमंत्री पद का प्रबल उम्मीदवार बता रहे थे। कई ऐसे मौके आए जब लालू के करीबी विधायक भाई बीरेंद्र ने कहा कि नीतीश कुमार में पीएम बनने के सभी गुण मौजूद हैं। आरजेडी की तरफ से कई बार इस तरह का लॉलीपॉप सीएम नीतीश को दिखाया गया लेकिन अब जब नीतीश को संयोजक बनाने की चर्चा हो रही है तो आरजेडी कह रही है कि यह तो गठबंधन का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा।