दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
05-Jan-2020 04:49 PM
PATNA: बिहार के सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर से आज ट्विटर के टॉप ट्रेंड में हैं. नीतीश कुमार को बिहार से सत्ता से बाहर करने के लिए चुनाव से पहले ही ट्रेंड कराया जा रहा है. इसको लेकर आज #2020_हटाओ_नीतीश टॉप में ट्रेंड कर रहा है.
कई राजद नेता भी करा रहे ट्वीट
राजद और जदयू का पोस्टर वार तो बिहार में चल रहा है. लेकिन इसका असर ट्विटर पर भी देखा जा रहा है. नीतीश के खिलाफ राजद के कई नेता ट्वीटर वार में कूद पड़े हैं. राजद के नेता अलग-अलग बयानों को 2020 हटाओं नीतीश के साथ टैग कर ट्रेंड कराने में जुटे हुए हैं. अब तक 25 हजार अधिक ट्वीट हो चुका है.
राबड़ी ने कहा- वो नफरत फैलाते हैं
इस हैशटैग के साथ राबड़ी देवी ने ट्वीट किया कि’’ वो नफरत फैलाते हैं हम प्यार, वो अलग करते हैं, हम साथ लाते हैं. लालू प्रसाद ने ट्वीट किया कि’’ एक गिरगिटिया दूसरा खिट्टपिट्टिया कुल जोड़ मिला के शासन घटिया’’. मनोज झा ने ट्वीट किया कि’’ नीति आयोग द्वारा प्रदत्त 'सम्पूर्ण असफलता' प्रमाणपत्र और मुजफ्फरपुर आश्रय गृह की पीड़ित बालिकाओं की चीख, बदहाल शिक्षा और स्वास्थ्य के मानक और उसपर से कुछ मुद्दों पर संघी डर से 'अलग स्टैंड' की तिलांजलि के बाद सिर्फ एक ही विकल्प.’’ इसके अलावे कई अपराध, रेप और भ्रष्टाचार की बातें ट्विटर पर नीतीश के खिलाफ की जा रही है.
12 दिसंबर को भी कर रहे थे ट्रेंड
बता दें कि नीतीश कुमार 12 जनवरी को भी ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे थे उस दिन #नीतीश_का_विश्वासघात को टैग कर हजारों ट्वीट किया गया था. इसमें तेजस्वी यादव और उपेंद्र कुशवाहा ने भी निशाना साधा था. तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया कि ‘’ क्या नीतीश कुमार नहीं जानते हैं कि #CRB देश को बांटेगा,लेकिन कुर्सी के चक्कर में संविधान, जनादेश और समाज से विश्वासघात कर रहे हैं. किससे डरे हुए है कि कट्टर सांप्रदायिक तक बनने को तैयार हो गए है? खुद चंद दिनों पहले तक इसका विरोध कर रहे थे.”