Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त
23-Jan-2020 02:06 PM
DELHI: JDU के अंदर चल रहे क्लैश पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. जेडीयू के महासचिव पवन कुमार वर्मा के प्रकरण पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा है कि, अब यह माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देखना है कि क्या नीतीश कुमार के इशारे पर ये सब ड्रामा हो रहा है या फिर सीएम नीतीश उन पर कारवाई करते हैं.
गिरिराज सिंह ने कहा है कि, बीजेपी गठबंधन धर्म का पालन करना जानती है. उन्होंने कहा कि पवन वर्मा और प्रशांत किशोर का बयान गठबंधन की मर्यादा को तार-तार करने वाले हैं. गिरिराज सिंह ने कहा कि मेरे नेता भी कहते हैं कि गठबंधन धर्म का पालन करना चाहिए. मैंने भी तय किया है अगर गठबंधन धर्म का पालन नहीं करेंगे तो आगे लोगों को सोचना पड़ेगा.
आपको बता दें कि जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा पार्टी के स्टैंड से अलग हटकर CAA और दिल्ली चुनाव में NDA गठबंधन को लेकर बयान दे रहे हैं. इसे लेकर उन्होंने सीएम को एक चिट्ठी भी लिखी थी. जिसमें पवन वर्मा ने लिखा था कि 'ऐसा पहली बार हुआ है जब बिहार से बाहर पार्टी ने बीजेपी के साथ इस तरह का गठबंधन किया है. मैं इस फैसले से काफी आहत हुआ हूं और आपसे विचारधारा को लेकर सफाई मांगना चाहता हूं.' जिसपर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि वो पवन वर्मा का सम्मान करते हैं, लेकिन इस तरह का विरोध करना सही नहीं है. किसी भी चीज पर जदयू काफी सोच-समझ कर अपना स्टैंड क्लीयर करती है. इसके बाद भी पार्टी के किसी व्यक्ति को परेशानी है तो वे पार्टी में अपनी बात रख सकते हैं. नीतीश कुमार ने यह भी कहा था कि पवन वर्मा फ्री हैं, उनकों जहां जाना है जा सकते हैं.