समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
13-Jun-2020 05:29 PM
PATNA: RJD के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव अब नीतीश कुमार को ढ़ूढने सीएम आवास जायेंगे. पटना में आज तेजस्वी यादव ने कहा कि अब कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा. बिहार की जनता को मरता हुआ छोड़ कर नीतीश कुमार घर में कैद हैं ऐसे में विपक्ष को अपनी भूमिका निभानी ही पड़ेगी.
मुख्यमंत्री गायब हैं, हम सीएम ढ़ूढने जायेंगे
आरजेडी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा
“मुख्यमंत्री गायब हैं, अब हमको लगता है कि विपक्ष को ही एक अण्णे मार्ग जाकर सीएम को ढ़ूढना पड़ेगा. कहना पड़ेगा कि मुख्यमंत्री जी कहां हो, बिहार में हाहाकार मचा हुआ है. बिहार के लोग मर रहे हैं और मुख्यमंत्री 90 दिनों से गायब हैं. अब विपक्ष के लोगों को मुख्यमंत्री आवास जाना पड़ेगा कि नीतीश जी कहां हैं. कौन से बिल में माननीय मुख्यमंत्री जी छिपे हैं, ये बतायें.”
नीतीश जी हार मान चुके हैं
तेजस्वी प्रसाद यादव आज अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और दूसरे प्रमुख पदाधिकारियों से मीटिंग करने प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे. मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हार मान ली है. उनकी भाषा की मर्यादा जिस तरह से गिरी है. उससे पता चल रहा है कि वे निराश हताश हो चुके हैं.
तेजस्वी ने कहा कि विपक्ष होने के नाते सकारात्मक रूप से मुख्यमंत्री से सवाल पूछा. हमने कोई पर्सनल अटैक किया नहीं. हमने जनता के लिए सवाल पूछा. लेकिन उनकी भाषा लगातार गिरती जा रही है हम उस पर नहीं जायेंगे. हम गरीब-मजदूर, किसान की बात करते रहेंगे. सरकार से सवाल पूछते रहेंगे.
नीतीश कुमार से पूछे कि तरूण कौन हैं
तेजस्वी यादव ने कहा कि जो लोग ये पूछ रहे हैं कि तरूण यादव कौन है वो नीतीश कुमार से पूछे. नीतीश जी ये पूछें न कि तरूण है कौन. जवाब मिल जायेगा. तरूण कौन है तेजस्वी कहां है इसी पर चर्चा होगी. कि बेरोजगारों को रोजगार कैसे मिले इस पर चर्चा होगी.
झूठ बोलने वालों को बेनकाब करेंगे
तेजस्वी ने कहा कि आज जो लोग एड़ी अलगा-अलगा कर झूठ बोल रहे हैं, जनता को गुमराह कर रहे हैं वैसे लोगों को एक-एक कर हम जनता के सामने लायेंगे. उनके चेहरे को बेनकाब करेंगे. उनके हाथ से सत्ता जाने वाली है. बीजेपी-जेडीयू वाले मान चुके हैं कि सत्ता चली गयी है. वे जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं हम उस लेवल पर नहीं जायेंगे. हम जनता के मुद्दे उठायेंगे. हां, वैसे लोग इंतजार करें बहुत कुछ होने वाला है.