पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त
07-Sep-2020 12:01 PM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली को लेकर कई सारे दावे किए गए थे, लेकिन जब रैली शुरू हुई तो नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली और तैयारी की हवा निकल गई.

हर प्लेटफॉर्म लाइव हुआ फेल
जेडीयू की रैली वेबसाइट, पार्टी के फेसबुक पेज, नीतीश कुमार के ट्विटर, जेडीयू ऑन लाइन के ट्विटर पेज पर भी लाइव डिस्टर्ब है. लाइव देखने के लिए 26 लाख लोगों को लिंक दिया गया था, लेकिन इस रैली की हवा निकल गई. चल भी रहा है तो साउंड की समस्या आ रही है.

कई जगहों पर स्क्रीन बंद
पटना के समेत कई जगहों पर लाइव देखने के लिए बड़े-बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए गए है, लेकिन पटना के इनकम टैक्स समेत कई जगहों पर स्क्रीन बंद हो गया है. किसी जगह पर चल रहा है तो वहां पर साउंड की सुनवाई नहीं दे रहा है. नीतीश कुमार के संबोधन के दौरान भी साउंड की समस्या हो रही है. बाकी नेताओं के संबोधन के दौरान भी यही हाल था.

दस हजार से अधिक लोग नहीं देख रहे नीतीश को
फेसबुक और ट्विटर के प्लेटफार्म पर नीतीश के वर्चुअल रैली को 10,000 से ज्यादा लोग नहीं देख रहे हैं. सीएम नीतीश कुमार के फेसबुक पेज पर उनका संबोधन शुरू होने के 7 मिनट बाद 3000 से कम देख रहे थे.जबकि नीतीश कुमार के ट्विटर हैंडल पर तकरीबन 390 लोग ही उनका संबोधन सुन रहे थे.

जेडीयू के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर 4000 लोग और ट्विटर पेज पर 33 लोग नीतीश कुमार का भाषण सुन रहे थे.जनता दल यूनाइटेड की तरफ से लांच की गई वेबसाइट पर विजिटर काउंटर डिस्प्ले नहीं किया गया है लिहाजा इस बात का पता लगाना मुश्किल है कि कितने लोग नीतीश कुमार का संबोधन सुन रहे हैं