Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
26-Jul-2024 12:28 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करना राजद के एमएलसी सुनील कुमार को भारी पड़ रहा है। एमएलसी सुनील कुमार सिंह की विधान परिषद से सदस्यता रद्द कर दी गई है।इससे पहले कल समिति ने उनके खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर दी थी और अब आज इसकी घोषणा कर दी गई। समिति ने कहा था है कि डॉ. सुनील कुमार सिंह ने सदन के सदस्य बने रहने की पात्रता खो दी है। समिति ने अपनी 112 पन्नों की रिपोर्ट दी है।
दरअसल, पिछले विधान मंडल सत्र में सुनील कुमार सिंह ने सदन के अंदर नीतीश कुमार का अंदाज कॉपी करते हुए उनकी मिमिक्री की थी। इस दौरान उनके साथ उनकी पार्टी के एक और एमएलसी कारी सोहैब भी साथ थे। ऐसे में दोनों के इस आचरण को अनुचित मानते हुए यह मामला विधान परिषद की अचार समिति के पास भेजा गया था। हालांकि, बाद में कारी सोहैब ने अपनी गलती मान ली थी। लेकिन, सुनील सिंह ने अपनी गलती मानने से इंकार कर दिया।
इसके बाद अब सुनील सिंह के खिलाफ अचार समिति ने अपनी जांच की रिपोर्ट तैयार कीऔर विधानपरिषद आचार समिति द्वारा उनपर अनुशासनिक कार्रवाई के तहत सदस्यता समाप्त करने की सिफ़ारिश किया। समिति के प्रतिवेदन कल ही सदन में रख दिया गया था, जिसपर आज मुहर लगनी थी और अब अंतिम मुहर लगा दिया गया।
उधर, राजद ने इस कार्रवाई को अनुचित करार दिया है। इसके साथ ही खुद केबर्ख़ास्तगी पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनील कुमार सिंह ने कहा की सदस्यता समाप्त होने का पहले से ही मैच फिक्स है। जिस तरह देश में पेपर लीक का तार नालंदा से जुड़ा है, मेरे बर्ख़ास्तगी का भी तार भी नालंदा से जुड़ा है। सुनील सिंह के समर्थन में कई अन्य राजद एमएलसी भी सदन में खड़े हो गए उनकी संभावित बर्ख़ास्तगी का पुरजोर शब्दों में विरोध किया।