ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नीतीश के सुशासन पर BJP ने खड़े किए सवाल, दरभंगा लूट की घटना...

नीतीश के सुशासन पर BJP ने खड़े किए सवाल, दरभंगा लूट की घटना के बाद प्रशासन को फेल बताया

09-Dec-2020 12:37 PM

DARBHANGA : दरभंगा में स्वर्ण कारोबारी से करोड़ों की लूट की घटना के बाद बीजेपी बिहार में सुशासन पर सवाल खड़े कर रही है. बिहार में भले ही बीजेपी सत्ता में शामिल हो लेकिन बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर अब खुले तौर पर पार्टी के नेता प्रशासन के ऊपर सवाल उठाने लगे हैं. दरभंगा में लूट की घटना के बाद स्थानीय विधायक संजय सरावगी ने प्रशासन को फेल बताया है.

संजय सरावगी ने कहा है कि दिनदहाड़े अपराधियों ने जिस तरह दरभंगा में भीड़भाड़ वाले बड़ा बाजार इलाके में घटना को अंजाम दिया वह बताता है कि अपराधियों में प्रशासन का भय खत्म हो चुका है. संजय सरावगी ने कहा है कि स्वर्ण कारोबारी से 5 करोड़ से ज्यादा की लूट हुई है. मैं व्यक्तिगत तौर पर उस कारोबारी को जानता हूं जिसे अपराधियों ने निशाना बनाया. घटना के बाद मौके पर पहुंचे बीजेपी विधायक ने जिले के एसपी के सामने अपनी नाराजगी भी जताई है.


विरोध करने पर मारी गोली

अपराधियों ने सोना कारोबारी के यहां बड़ी लूट को अंजाम दिया है. इस दौरान अपराधियों ने कारोबारी को गोली मार दी है. जिस कारोबारी के यहां अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है वह दरभंगा के सबसे बड़े कारोबारी हैं.  घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक साथ कई अपराधी सोना कारोबारी के दुकान में पहुंचे और सोना का लूटपाट करने लगे. इस दौरान अपराधियों ने 25-30 राउंड फायरिंग की है. इस घटना के बाद लोगों के बीच हड़कंप मच गया है. थाने के 500 मीटर की दूरी पर घटनाा को अंजाम दिया है. 

5 करोड़ के सोने की लूट

अब तक जो जानकारी कारोबारी ने दी है उसके अनुसार बताया जा रहा है कि दुकान से 5 करोड़ के सोने के आभूषण की लूट हुई है. इस दौरान अपराधी दुकान में घुसे बैग में डालकर आभूषण लेकर भाग गए. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में अपराधी दिख रहे है कि सोना का बैग लेकर भाग रहे हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दुकान में पहुंची हुई है. एसएसपी पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे हैं.