बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
16-Aug-2024 01:25 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। इनको बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संरक्षण हासिल हो रहा है। यही वजह है कि अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और उनके अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ खत्म हो गया है। यह तमाम बातें बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव कह रहे हैं।
दरअसल, राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव लगातार जुबानी हमला बोलते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब उन्होंने एक बार फिर से सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट करते हुए राज्य के अंदर क्राइम ग्राफ पर सवाल उठाया है। तेजस्वी ने कहा है कि दरभंगा में 𝟏𝟑 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप, पुलिस ने 𝐅𝐈𝐑 करने में 𝟒 दिन और फिर उसके बाद अल्ट्रासाउंड कराने में और 𝟒 दिन लगाए। भाई बोला-प्राइवेट पार्ट में थी चोट और सूजन!
मुज़फ़्फ़रपुर में माँ-बाप के सामने नाबालिग लड़की का अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म करने के पश्चात हैवानों ने नाबालिग के ब्रेस्ट और प्राइवेट पार्ट को काटा, बाद में हत्या कर अर्धनग्न शव को पोखर में फेंका। मधुबन में 𝟏𝟗 वर्षीय लड़की की घर में घुस कुल्हाड़ी से काट कर हत्या! वैशाली में 𝟐𝟕 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या। इसके बाद भी कोई एक्शन नहीं हो रहा है।
इसके आगे तेजस्वी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की सरपरस्ती में सत्ता संरक्षित अपराधी और बलात्कारियों का मनोबल किस कदर बढ़ा हुआ है यह उसकी 𝟐-𝟑 दिन की एक छोटी सी बानगी है। बिहार में सरकार का इक़बाल खत्म हो गया है। प्रदेश में अपराधियों की बहार है। विधि व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। प्रशासनिक व्यवस्था पूर्णरुपेण चौपट है। चहुंओर लूट,अपराध और भ्रष्टाचार का बोलबाला है।