Budget Session 2026 : मंगल पांडेय की जगह स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब दे रहे मंत्री बार-बार फंस गए! सवाल ढाका का जवाब बेलागंज का देने लगे; हंसने लगे पक्ष - विपक्ष के विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर पानी-पानी हुए मंत्री ! प्रश्न- सीएचसी का मानक क्या है..? मंत्री का जवाब- अगले वित्तीय वर्ष में जो भी है वो पूरा कर लिया जाएगा, जवाब सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Budget Session : विधायकों के कैशलेस इलाज पर फंस गई सरकार ! कई BJP विधायकों ने उठाया गंभीर सवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया यह जवाब Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Budget Session 2026 : स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब देने में बुरे फंसे प्रभारी मंत्री, सरकार पर उठा सवाल तो बचाव में खड़े हुए विजय चौधरी Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, दोपहर बाद 2026-27 के बजट पर चर्चा; जानिए आज का पूरा शेड्यूल Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026-27: चौथे दिन बजट पर चर्चा, CM नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
22-Feb-2022 02:22 PM
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्या वाकई केंद्र का रुख करने वाले हैं नीतीश कुमार को देश का अगला राष्ट्रपति बनाए जाने की चर्चा शुरू हो गई है मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल जुलाई महीने में खत्म हो रहा है और इसी बीच नीतीश कुमार की उम्मीदवारी को लेकर सियासी गलियारे में हलचल की खबर है. यह खबर फैलते ही बिहार में भी सियासी गर्मी बढ़ गई है. नीतीश कुमार को राष्ट्रपति बनाये जाने को लेकर कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
नीतीश के राष्ट्रपति बनने की चर्चा को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि हमारी तो हार्दिक इच्छा है कि नीतीश कुमार ऊंचे पद पर जाएं. इसके लिए मेरी शुभकामना है उनके लिए. वहीं कांग्रेस के एमएलसी समीर सिंह ने कहा कि एक बिहारी होने के नाते मुझे ख़ुशी होगी कि बिहार का कोई नेता देश का राष्ट्रपति बने तो मुझे ख़ुशी होगी. राजेन्द्र प्रसाद के बाद कोई बिहारी इस पद पर बैठेगा तो मुझे गर्व होगा. नीतीश कुमार में यह योग्यता है.
बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार तो प्रेसिडेंट मैटेरियल हैं ही. नीतीश कुमार को पूरा बिहार, देश और दुनिया जानता है. नीतीश कुमार का जो विजन है वो राष्ट्रीय अन्तराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त है. बिहार को आगे बढ़ाने में नीतीश कुमार का बड़ा योगदान है. वहीं उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि अभी तो रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति हैं. अभी कोई वैकेंसी नहीं है.
बताते चलें कि नीतीश कुमार को राष्ट्रपति बनाने की रणनीति पर उनके पुराने साथी प्रशांत किशोर ने काम करना शुरू किया है. पिछले दिनों प्रशांत किशोर दिल्ली में नीतीश से मुलाकात कर चुके हैं. सूत्रों की मानें तो प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के दौरान उनके सामने इस प्रस्ताव को रखा है कि वह राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पर सहमति दें.
इसके समर्थन में दूसरे दलों के नेताओं से भी संपर्क साधा है. चर्चा है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के साथ-साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी नेता शरद पवार से पीके ने इस मसले पर बातचीत की है. इतना ही नहीं आने वाले दिनों में प्रशांत किशोर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा से भी इस मामले पर सहमति बनाने का प्रयास करेंगे.