Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
28-Dec-2023 12:20 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : बिहार में नए राजनीतिक समीकरण को लेकर कई चर्चा चल रही है। विरोधी दल भाजपा इसे सच बता रही है तो महागठबंधन इस महज एक अफवाह बता रही है। ऐसे में आम लोगों में काफी असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसके बाद अब इस पुरे मामले में भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने साड़ी बातों को साफ कर दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर कह दिया है कि, उनको जदयू से कोई मतलब नहीं है और नीतीश कुमार के लिए दरवाजा अभी नहीं खुला है।
दरअसल, भाजपा में जदयू की वापसी पर सम्राट ने कहा कि- इसकी दूर - दूर तक कोई संभावना नहीं है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने भी साफ़ कर दिया है कि अब नीतीश कुमार के लिए दरवाजा बंद है तो फिर इसपर कोई सवाल ही नहीं रह जाता है। इसलिए यह सब बातों पर हमलोग कहीं से ध्यान नहीं दे रहे हैं। हम अपनी तरफ से बिल्कुल साफ है।
वहीं, जदयू में मची उठा -पटक पर सम्राट ने कहा कि, इस पुरे मामले में हमारा कोई रूचि नहीं है। भाजपा का मात्र एक संकल्प है कि लोकसभा और विधानसभा में देश और राज्य में अपनी सरकार बनानी है। इसलिए मुझे को मतलब नहीं है की उनके यहां क्या हो रहा है और नहीं हो रहा है। यह उनका खुद का मामला है और इस पर वो खुद देखेंगे, इससे हमें क्यों ही मतलब होगा।
इसके साथ उन्होंने कहा कि - बिहार में भाजपा पूरी तरह से महागठबंधन को हराने की कोशिश कर रही है। यदि तेजस्वी कहते हैं कि जातीय गणना में उनका योगदान है वो हम तो उनसे यह जानना चाहते हैं कि वो बताएं उन्होंने इसमें क्या किया है। मुझे तो उनके किसी काम के बारे में जानकारी नहीं है। यदि उन्हें मालूम है तो वो बताएंगे। हकीकत तो यही है की उन्होंने कुछ किया ही नहीं है।
उधर, उन्होंने लालू और तेजस्वी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि- मुझे उनसे यही जानना है की क्या आपकी जाती, आयु, आपका इतिहास, आपका आर्थिक सर्वें क्या हुआ है। यदि हुआ है तो मुझे कुछ भी नहीं कहना है। लेकिन, नहीं हुआ है तो यह चिंता की बात तो है। लेकिन, बिहार की जनता को शक है कि जिस तरह से अंग्रेजों ने सिर्फ लिख देने का काम किया था वही आप भी किये हैं। इसमें कोई मैकनिजम नहीं है। 1931 में अंग्रेजों ने सर्वे किया तो लिख दिया। आज लेकिन 2023 है तो इसमें आपको बताना होगा न उस इंसान का पूरा इतिहास क्या है। ये लोग भ्रम फैलाने वाले लोग है। लालू जी ने इतना दिन शाशन किया है अभी तक रो उन्होंने कुछ ही नहीं बोला है।