खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
07-Aug-2023 07:42 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नया ज्ञान दिया है. 100 साल में धरती खत्म होने वाली है. नीतीश ने कहा-हम बार बार ये बात कह रहे हैं. हमको क्या है, हम तो 73वां साल में हैं न, हम तो जाने ही वाले हैं न.
म्यूजियम के कार्यक्रम में नीतीश का ज्ञान
पटना में आज बिहार म्यूजियम का कार्यक्रम था. नीतीश कुमार उसके मुख्य अतिथि थे. नीतीश ने उस कार्यक्रम में जो कुछ कहा, उसे हम आपके सामने रख रहे हैं. आप खुद समझिये वे क्या बोल रहे थे. नीतीश कुमार ने कहा, “आज कल तो नया आ गया है न आप लोगों का टेक्नोलॉजी. अब त पुरनका चीजबा थोड़े ही कोई देख रहा है. सब के सब तो नये चीज देख रहा है. अब उसके बाद आप समझ लीजिये जो भी हम लोग कर रहे हैं उस सबका कोई मतलब नहीं है. अब जो सीधे जो होता है कोई चीज उसी को देखते रहते हैं. हर तरह का चीज वहीं पर है. और बाद में होगा क्या? जब सब लोग डिपेंटडेंट रहेंगे, कुछ न लिखेंगे न कोई कागज रखेंगे. हम बराबर कह रहे हैं कि भाई कागज रखिये. जरूर रखिये, सुरक्षित रहियेगा. नहीं तो सौ साल भी नहीं लगेगा, धरती खत्म हो जायेगी.”
हम तो पहले ही चले जायेंगे
नीतीश कुमार बोलते रहे- “सब एक ही बार खत्म होगा. आप लोगों को याद नहीं है जब-जब धरती खत्म हुआ है. अब आप समझ लीजिये. तो जब-जब एक-एक बार धरती खत्म होता है. उसी का समय यही है. ये जो नयी टेक्नोलॉजी आकर के, सब लोग उसी को देखने लगता है...धीरे-धीरे होगा. सौ साल से अधिक नहीं लगेगा. एक-एक चीज उसी पर डिपेंटडेंट होंगे. और उसके बाद एक ही बार ऊ खत्म हो जायेगा. किसी को कुछ याद नहीं रहेगा और धीरे-धीरे सब खत्म हो जायेंगे. खैर अब जो रहे, हम काहे के लिए कहेंगे. हम तो 73वां साल में हैं, हमको क्या है. हम तो जाने ही वाले हैं न, हमको क्या है?”
"100 साल भी नहीं लगेगा धरती खत्म हो जाएगा"
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) August 7, 2023
"एक-एक बार धरती खत्म होता है उसी का समय है"
"हम तो 73वां साल में है हम तो जाने ही वाले है"
(नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री बिहार)@NitishKumar @yadavtejashwi @samrat4bjp @SushilModi @VijayKrSinhaBih @Jduonline @BJP4Bihar @LJP4India… pic.twitter.com/dCxO0q8aS3