ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नीतीश कुमार JDU नेताओं से कर रहे चर्चा, BJP का दिया हुआ जख्म...

नीतीश कुमार JDU नेताओं से कर रहे चर्चा, BJP का दिया हुआ जख्म भूल नहीं पा रहे हैं

28-Dec-2020 02:29 PM

PATNA: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद भी सीएम नीतीश कुमार जेडीयू ऑफिस में हैं. वह पार्टी के नेताओं अलग-अलग चर्चा कर रहे हैं. इस चर्चा में पहले नंबर पर अरूणाचल प्रदेश में पार्टी की टूट है. 

जख्म को नहीं भूल पा रहे नीतीश

अरूणाचल प्रदेश में जो जख्म बीजेपी ने नीतीश कुमार को दिया है उसको वह भूल नहीं पा रहे हैं. जेडीयू के 6 विधायक टूटने से दुखी हैं. बताया तो यह भी जा रहा है कि बीजेपी के साथ अपने भविष्य के रिश्ते पर भी चर्चा कर रहे हैं. इस दुख का इजहार नीतीश कुमार ने कल भी किया था. 

पहले से तय नहीं था कार्यक्रम

बताया जा रहा है कि आज सीएम नीतीश कुमार का जेडीयू ऑफिस में पहले से कोई कार्यक्रम तय नहीं था. लेकिन अचानक सीएम नीतीश कुमार पहुंच गए और पार्टी के नेताओं से बात कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जा रही है. 


बंगाल में आमने-सामने

पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. वहां पर बीजेपी और जेडीयू के साथ अब तक कोई गठबंधन होने की बात सामने नहीं आई है. ऐसे में बीजेपी और जेडीयू बंगाल में आमने-सामने हो सकती है. कल जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी कहा था कि जेडीयू के साथ दोस्ती सिर्फ बिहार में हैं. बंगाल में हमलोग आमने-सामने होंगे.