बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
06-Oct-2019 03:15 PM
DELHI : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। नीतीश कुमार का निर्वाचन निर्विरोध हुआ है। आज 3 बजे नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद नीतीश निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
नीतीश कुमार के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी अनिल हेगड़े ने की है। आपको बता दें कि नीतीश कुमार की तरफ से उनके प्रतिनिधि एमएलसी संजय गांधी ने दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में नामांकन दाखिल किया था। नीतीश कुमार का नामांकन सही पाया गया। उनके खिलाफ किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया। नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद नीतीश निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं।
अब दिल्ली में 30 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक में अधिकारिक तौर पर ताजपोशी होगी।