अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
13-Nov-2020 04:10 PM
PATNA: कैबिनेट की बैठक में सीएम नीतीश कुमार विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर दी है. इसके बाद वह राजभवन जाएंगे. शाम 4:45 बजे राज्यपाल फागू चौहान से मिलेंगे. मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार अपना इस्तीफा सौंपेंगे. इस दौरान नई सरकार बनाने पर भी चर्चा होगी.
मंत्रियों को दिया धन्यवाद
कैबिनेट की बैठक के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने सभी मंत्रियों को धन्यवाद दिया हैं. इस दौरान कहा कि कोरोना संकट के दौरान आपलोगों ने अच्छा काम किया हैं. आपके कामों को याद रखा जाएगा. कैबिनेट की अंतिम बैठक नीतीश कुमार ने मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के साथ की.
आज सीएम आवास पर हुई बैठक
बिहार में सरकार बनाने को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. सीएम नीतीश कुमार के आवास पर आज एनडीए की बैठक हुई. बैठक में भाग लेने के लिए सभी चलों के नेता पहुंचे हुए थे. नीतीश कुमार ने कहा कि 15 नवंबर को एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. सीएम आवास पर बैठक में शामिल होने के लिए आरसीपी सिंह, अशोक कुमार चौधरी, वीआईपी के मुकेश सहनी, हम के जीतन राम मांझी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, सुशील कुमार मोदी समेत कई नेता पहुंचे हुए थे. बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 74, जेडीयू को 43, हम को 4, वीआईपी को 4 सीटें मिली है. इसके अलावे निर्दलीय विधायक सुमित सिंह ने भी समर्थन किया है.