ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नीतीश कुमार बोले.. बिहार को आगे बढ़ाना मेरा कर्तव्य, फिर से मिली है...

नीतीश कुमार बोले.. बिहार को आगे बढ़ाना मेरा कर्तव्य, फिर से मिली है बड़ी जिम्मेवारी

17-Nov-2020 05:48 PM

PATNA:  जेडीयू ऑफिस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उनको फिर से जिम्मेवारी मिली है उसको पालन करना हैं. बिहार को और आगे बढ़ाने की कोशिश करना है. बिहार को आगे बढ़ाना ही मेरा कर्तव्य है. 

कार्यकर्ताओं का ख्याल

कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि  वह किसी कार्यकर्ता को निराश नहीं करते हैं. वह सबका का ख्याल रखते हैं. सभी कार्यकर्ताओं का ख्याल रखना उनका काम हैं. आपस में इस तरह का संपर्क रहा है. जिसके कारण कोई कार्यकर्ता निराश नहीं होता हैं. 

जेडीयू ऑफिस पहुंचे थे नीतीश

सातवीं बार सीएम बनने के बाद नीतीश कुमार जेडीयू ऑफिस पहुंचे थे. जेडीयू ऑफिस में वह कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात कर सबका आभार जताया. नीतीश कुमार से मुलाकात को लेकर बड़े नेताओं से लेकर छोटे नेता तक पहुंचे हुए थे. सभी से नीतीश कुमार ने एक-एक कर मुलाकात की. 


कई मंत्री भी पहुंचे थे

नीतीश कुमार से मुलाकात करने के लिए कई जेडीयू कोटे के कई मंत्री भी पहुंचे थे. विधायक के अलावे चुनाव में हारे उम्मीदवार भी जेडीयू ऑफिस पहुंचे गए थे. वह कैसे और क्यों चुनाव हारे उसके बारे में भी वह नीतीश कुमार को बताया. नीतीश कुमार सातवीं बार सीएम बनने के बाद कार्यकर्ताओं और नेताओं से जेडीयू ऑफिस में पहली बार मुलाकात  कर रहे थे. इससे पहले वह विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात किए थे.