ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: रेप के बाद हुई थी महिला की हत्या, वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी अरेस्ट Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला Bihar Crime News: फर्जी ‘अग्नि एप’ से 1.13 करोड़ ठगी का मास्टरमाइंड हरियाणा से गिरफ्तार, बिहार में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन Bihar Crime News: फर्जी ‘अग्नि एप’ से 1.13 करोड़ ठगी का मास्टरमाइंड हरियाणा से गिरफ्तार, बिहार में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन Success Story: पिता बेचते थे फल, बेटे ने खड़ी कर दी 400 करोड़ की कंपनी; जानिए कैसे बदली किस्मत Bihar News: CCTV कैमरों से लैस होंगे बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालय, सरकार ने जारी किए 6.71 करोड़; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Bihar News: CCTV कैमरों से लैस होंगे बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालय, सरकार ने जारी किए 6.71 करोड़; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Bihar News: 72 घंटा के लिए सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: 72 घंटा के लिए सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा, सामने आई यह बड़ी वजह

नीतीश कुमार आज बिहार को देंगे बड़ी सौगात, इथेनॉल और सिंचाई व जल संचयन को लेकर होगा बड़ा फैसला,जानें पूरी बात

नीतीश कुमार आज बिहार को देंगे बड़ी सौगात, इथेनॉल और सिंचाई व जल संचयन को लेकर होगा बड़ा फैसला,जानें पूरी बात

06-Apr-2023 09:18 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार को बड़ा सौगात देने वाले हैं। सीएम आज 628 सतही सिंचाई एवं जल संचयन योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सीएम आवास के संकल्प में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। इस परियोजना पर 715 करोड़ की लागत आएगी। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास में 4:30 से यह कार्यक्रम शुरू होगा। इससे पहले सीएम आज इथेनॉल प्लांट का भी उद्घाटन करेंगे। 


मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दक्षिण बिहार को एक बड़ी सौगात देने वाले हैं। आज सीएम 11.35 बजे मोतीपुर के मुरारपुर में इथेनॉल प्लांट का उद्घाटन करेंगे। मुजफ्फरपुर से लौटने के बाद लघु जल संसाधन विभाग का यह कार्यक्रम होगा। इसके आलावा बेला औद्योगिक क्षेत्र में चल रहे बैग कलस्टर कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस दौरान में उद्योग मंत्री समीरा महासेठ और आईटी मंत्री इसराइल मंसूरी भी शिरकत करेंगे। 


मालूम हो कि, मोतीपुर में इथेनॉल प्लांट के शुरू होने की प्रतिक्षा काफी दिनों से की जा रही थी। इस प्लांट के शुरू होने से बिहार के उद्योग को एक नया बूस्ट मिलेगा। वहीं, बड़ी संख्या में हर तबके के लिए रोजगार का भी सृजन होगा. बताया जा रहा है कि तकरीबन 320 केएलपीडी की क्षमता वाले इस इथेनॉल प्लांट में सालाना तकरीबन 10 करोड़ लीटर इथेनॉल का उत्पादन किया जाएगा। 


आपको बताते चलें कि, बिहार सरकार ने  2025 तक हर खेत तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा है और इस लक्ष्य को पूरा करने में जल संसाधन विभाग के साथ लघु जल संसाधन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।  मुख्यमंत्री की ओर से आज शुरू की जा रही योजनाओं और आने वाले समय में जिन योजनाओं का उद्घाटन हो रहा है। मुख्यमंत्री आवास के संकल्प से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लघु जल संसाधन विभाग का कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही सभी योजनाओं का उद्घाटन करेंगे और शिलान्यास भी करेंगे।