EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
10-May-2023 01:41 PM
By First Bihar
BHAGALPUR : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता की मुहीम को धार देने में जुटे हुए हैं। यही वजह है कि सीएम नीतीश इस महीने लगातार विपक्ष के बड़े नेताओं से मिल रहे हैं और उन्हें भाजपा के खिलाफ आने के लिए लामबंद कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा इस मुहीम को महज चाय - नाश्ते वाली मुलाकात करार डदे रही है। इसके साथ ही नीतीश कुमार को कहीं भी इस रेस में मानने को तैयार नहीं हो रही है। इसी कड़ी में अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बड़ा तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि, नीतीश कुमार को कोई बाराती बनाने को तैयार नहीं और वो दूल्हा बनने की सोच रख रहे हैं।
दरअसल, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भागलपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जहां उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि , मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को न तो कोई दूल्हा बनाने को तैयार है और न ही सहबाला। इतना ही नहीं उनको तो लोग बराती भी बनाने को तैयार नहीं है, क्योंकि वे भरोसा करने के लायक नहीं हैं। उनके बारे में यह पता ही नहीं चलता है कि वे कब कहां चले जाएंगे। वे मेमोरी लॉस सीएम बन गए हैं। पटना से वे कह कर निकलते हैं कि वे विपक्षी दलों को एकजुट करने जा रहे हैं। ओडिशा पहुंचने के बाद कहते हैं कि वे मित्रता निभाने आए हैं। मुख्यमंत्री खुद भूल गए कि वे किस लिए ओडिशा गए हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार अब अपने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों के कठपुतली बनकर रह गए हैं। लेकिन, वो भरोसे के लायक नहीं है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि, किसी भी राज्य के विकास के लिए वहां का विधि व्यवस्था बेहतर होना जरूरी है। नीतीश कुमार के राज में प्रत्येक दिन 15 से 24 लोगों की हत्या हो रही है। जबसे राज्य में महागठबंधन की सरकार बनी है तबसे आठ महीने के भीतर 3.5 लाख लोगों की हत्या हो चुकी है। भाजपा ने पहली बार लालू प्रसाद को मुख्यमंत्री बनाया। पांच बार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया। वे भाजपा को छोड़ कर चले गए। अब भाजपा नेतृत्व वाली सरकार बनाना ही पार्टी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है।
वहीं, बिहार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ के तरफ से राज्य में उद्योग न लगाने के पीछे भाजपा को जिम्मेदार ठहराने की बातों का जवाब देते हुए सम्राट ने कहा कि, उउद्योग मंत्री रहते हुए शाहनवाज हुसैन ने काफी काम किए। 35 हजार करोड़ का निवेश प्रस्ताव आया। अब सभी वापस भाग रहे हैं। पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुंडों को जेल भेजने की बात कहते थे। अब नीतीश सरकार गुंडों को जेल से बाहर निकाल रहे हैं। भाजपा की नेतृत्व वाली सरकार जिन प्रदेशों में है। वहां गुंडे जेल के अंदर रहते हैं या जमीन के अंदर। भाजपा कभी गुंडों से समझौता नहीं करती है।