ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

नीतीश को सिर्फ नालंदा की चिंता ! बोले जीतन राम मांझी - भूख लगेगा तो उठाएंगे ही सवाल, जनता मुझसे मांगती है जवाब

15-Jan-2023 11:40 AM

GAYA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का दर्द एक बार फिर से सामने आया है। इस बार उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपनी गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि, मुख्यमंत्री जी जिस तरह से आप नालंदा पर ध्यान दे रहे हैं, ठीक उसी तरह हमारे इलाके यानि गया पर भी अपना ध्यान केंद्रित करें। इस जिले को भी पर्यटन का हब बनाएं। यहां  का अबतक बहुत विकास हो जाना चाहिए था, लेकिन इन इलाकों के साथ अन्याय हो रहा है।  


दरअसल, बिहार सरकार में सहयोगी की भूमिका अदा कर रहे बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी तपोवन महोत्सव के कार्यक्रम में शिरकत की।  इसी दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, तपोवन को पर्यटक हब बनना चाहिए था।  यह पर्यटक की राजधानी है और इन क्षेत्रों का विकास नहीं होना इन क्षेत्रों के लिए अन्याय हो रहा है। अगर  मुझे कुछ समय तक मुख्यमंत्री बनने का और मौका मिला होता तो यहां विकास जरूर करता। 


मांझी यहीं नहीं रुके उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए यह कहा डाला कि, आज राज्य में राजगीर के अंदर जिस तरह से विकास हुआ है यह बिहार के लिए बहुत अच्छी बात है। लेकिन, उसी तरह गया का विकास होना चाहिए था, लेकिन इन इलाकों के लोगों के साथ अन्याय हुआ है। इस इलाके पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया गया है। जब मैं सीएम था तो इसके विकास को लेकर सोचा था पूरा प्लान मेरे दिमाग में था, लेकिन मुझे समय ही बेहद कम मिला। 



इसके आगे मांझी ने कहा कि, हम अपना दुख कह रहे है किसी की शिकायत नहीं कर रहे है। मैं उम्र में नीतीश कुमार से पांच साल बड़े होने के नाते एक सलाह और परामर्श देना चाहता हूं कि, आप 18 साल तक सीएम रहे हैं और आशीर्वाद देते हैं कि पांच साल और सीएम रहें, लेकिन यह सब काम करा दीजिए तो हम आपके साथ है और साथ देंगे। राजगीर राजा का घर था और यह तपोवन है जिसका महत्व काफी है। वहीं, मांझी के इस बयान के बाद अब बिहार की सियासत में उफान आना तय माना जा रहा है। 


बताते चलें कि, हम तो गठबंधन में है। कुछ लोग बेमतलब का हम पर गुस्सा रहते हैं। वो सब कहते हैं कि जीतन राम मांझी आएं बाय बोलते रहते हैं। जब हम यहां के रहने वाले हैं तो भूख लगेगा तो बोलेंगे ही। मेरा ससुराल भी यहीं है और घर भी यहीं है तो दोनो गाली देंगे। गौरतलब हो कि, मकर संक्रांति को लेकर हर साल गया के मोहडा प्रखंड में तपोवन महोत्सव मनाया जाता है। तपोवन का मकर संक्रांति से पुराने जमाने से जुड़ा हो रहा है। तपोवन महोत्सव का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी व गया जिला प्रभारी मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी ने किया।