ब्रेकिंग न्यूज़

Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक

नीतीश को राजस्थान के सीएम से सीखना चाहिए, बोले अश्विनी चौबे...इतना छोटा मन कि विशेष आमंत्रण के बावजूद रेलवे के कार्यक्रम में नहीं आए

नीतीश को राजस्थान के सीएम से सीखना चाहिए, बोले अश्विनी चौबे...इतना छोटा मन कि विशेष आमंत्रण के बावजूद रेलवे के कार्यक्रम में नहीं आए

24-Sep-2023 03:56 PM

By First Bihar

PATNA: हावड़ा के लिए पटना से वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हुई। इसे लेकर पटना जंक्शन पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आमंत्रित किया गया था। लेकिन वे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। रेलवे के कार्यक्रम में नीतीश के शामिल नहीं होने पर केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इतना छोटा मन कि आज के विशेष आमंत्रण पर कार्यक्रम में शामिल में नहीं आए। उन्हें तो राजस्थान के मुख्यमंत्री से सीखना चाहिए था। नीतीश कुमार को निमंत्रण दिया गया था उन्होंने कहा कि मैं नहीं आऊंगा। 


पटना से रांची चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद आज पटना से हावड़ा के लिए दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पटना से हावड़ा तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। पटना से हावड़ा के बीच 532 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन महज 6 घंटे 35 मिनट में तय करेगी। 26 सितंबर से इसे यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा। हावड़ा के लिए पटना से वंदे भारत की शुरुआत हुई। इसे लेकर पटना जंक्शन पर समारोह का आयोजन हुआ। 


जिसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, अश्विनी चौबे, रविशंकर प्रसाद, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित कई बीजेपी नेता मौजूद थे। अश्विनी चौबे ने इसे देश के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। कहा कि अब तक 34 वंदे भारत एक्सप्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चलाया है। बिहार से दो-दो मुख्यमंत्री रेलमंत्री रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी रेल मंत्री रह चुके हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इतना छोटा मन कि आज के विशेष आमंत्रण पर कार्यक्रम में शामिल में नहीं आए। उन्हें तो राजस्थान के मुख्यमंत्री से सीखना चाहिए था। नीतीश कुमार को निमंत्रण दिया गया था उन्होंने कहा कि मैं नहीं आऊंगा।  

पटना से बिट्टू की रिपोर्ट..