ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल

‘नीतीश को PM बनाना चाहता था I.N.D.I गठबंधन’ : शपथ ग्रहण से पहले जेडीयू का बड़ा दावा

08-Jun-2024 02:49 PM

By First Bihar

DELHI : देश में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। कल यानी रविवार की शाम सवा सात बजे नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांकि शपथ ग्रहण से पहले जेडीयू ने बड़ा दावा कर दिया है। जेडीयू नेता केसी त्यागी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि इंडी गठबंधन ने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का ऑफर किया था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद जैसे ही रूझान आने शुरु हुए, तब यह चर्चा होने लगी थी कि इंडी गठबंधन की तरफ से नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाने का ऑफर दिया गया है। कहा जा रहा था कि शरद पवार ने नीतीश कुमार से फोन पर बात की है। इस खबर के सामने आने के बाद देश में सियासी हलचल तेज हो गई थी। तब शरद पवार ने कहा था कि नीतीश कुमार से उनकी कोई बात नहीं हुई थी।


अब जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने खुलासा किया है कि इंडी गठबंधन की तरफ से नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का ऑफर दिया गया था। लेकिन उन्होंने इससे सीधे तौर पर इनकार कर दिया। केसी त्यागी ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार ने विपक्षी खेमे से मिलने वाले किसी भी तरह के ऑफर को सिरे से नकार दिया है। वरना प्रपोजल तो यहां तक आए थे कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बन जाएं।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के पास ऐसे ऑफर उन लोगों की तरफ से आ रहे हैं, जिन्होंने कभी नीतीश को इंडी गठबंधन का संयोजक बनाने से इनकार कर दिया था। त्यागी ने कहा कि हमलोग इंडी गठबंधन के जन्मदाता थे। अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी जैसे लोग कांग्रेस के साथ मंच साझा करने को तैयार नहीं थे। लेकिन नीतीश कुमार सभी को एक मंच पर ले आए। जिस तरीके का व्यवहार उनके साथ किया गया, जिसका नतीजा हुआ कि जेडीयू इंडी गठबंधन से बाहर आ गई और एनडीए का हिस्सा बन गई।


विपक्ष का वह नेता कौन है जिन्होंने नीतीश कुमार को अपने साथ लाने के लिए उनसे संपर्क साधा था? इस सवाल पर केसी त्यागी ने कहा कि राजनीति में नाम बताना ठीक नहीं है। लेकिन विपक्ष के सभी बड़े नेता नीतीश कुमार से बात करना चाहते थे। ऐसे में जेडीयू ने तय किया कि अब पीछे मुडड़कर झांकने का कोई सवाल नहीं है। हमने फैसला लिया है कि हम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए को मजबूत करेंगे।