ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता

Home / news / नित्यानंद ने नीतीश को भस्मासुर बताया, कहा-जिस समाज ने ताकत दी उसी को...

नित्यानंद ने नीतीश को भस्मासुर बताया, कहा-जिस समाज ने ताकत दी उसी को कर दिया भस्म

01-May-2023 05:50 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के रवीन्द्र भवन में जरासंध की जयंती मनाई गयी। जिसमें चंद्रवंशी समाज के लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, राज्यसभा सांसद सुशील मोदी, एमएलसी प्रमोद चंद्रवंशी, भीम सिंह, उपमेयर रेश्मा चंद्रवंशी सहित चंद्रवंशी समाज के कई नेता शामिल हुए। 


चंद्रवंशी समाज के लोगों को मंच से संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में 3 पद्मश्री सम्मान दिया है। नित्यानंद ने कहा कि यदि मोदी जी नहीं रहते तो सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को पद्मश्री नहीं मिलता। उन्होंने इस दौरान नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि वे भस्मासुर हैं। नीतीश कुमार को इतनी ताकत अतिपिछड़ा समाज ने दिया है लेकिन उन्होंने भस्मासुर की तरह काम किया।  जिस समाज ने उन्हें ताकत दी उसी को भस्म कर दिया।  


नित्यानंद ने कहा कि बिहार की जनता को जिसने सताने का काम किया उसी के साथ नीतीश कुमार ने हाथ मिला लिया। नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ा समाज को अपमानित करने का काम किया है। नित्यानंद ने कहा कि अतिपिछड़ा समाज के लिए अभी बहुत काम करना बाकी है। अतिपिछड़ा समाज को घबराने की जरूरत नहीं है। अब यह काम मोदी जी के नेतृत्व में होगा। बिहार में बीजेपी की सरकार बनेगी तब अतिपिछड़ा समाज को न्याय मिलेगा। किसी भी व्यक्ति को न्याय से वंचित नहीं रखा जाएगा।