IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत
23-Dec-2019 01:56 PM
PATNA : झारखंड के रुझानों से उत्साहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह ने इशारों-इशारों में बिहार के सीएम नीतीश कुमार को एनडीए छोड़कर महागठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में बीजेपी के खिलाफ वातावरण बनने लगा है। ऐसे में जरूरत है कि वर्ष 2020 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ पूरा विपक्ष एकजुट हो।
नीतीश कुमार की तरफ इशारा करते हुए सदानंद सिंह ने कहा कि सभी को एकजुट होना होगा नहीं तो अस्त्तिव पर खतरा है। उन्होंने कहा कि झारखंड के नतीजों ने बीजेपी के अहंकार को समाप्त कर दिया है, इसका सीधा असर देश की राजनीति के साथ पड़ोसी राज्य बिहार पर भी पड़ेगा। कांग्रेस ही नहीं बल्कि इन नतीजों से देश की जनता खुश है।
बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के रुझानों से साफ है कि बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी तो जरूर बन रही है, लेकिन सरकार महागठबंधन की बनती दिख रही है।महगठबंधन की बड़ी सहयोगियों में शुमार कांग्रेस भी इस सफलता से गद्गद दिख रही है। झारखंड के पहले चार राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में कांग्रेस ने सत्ता से बीजेपी को हटा कर वहां अपनी सरकार बनायी है।