PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश
17-Aug-2023 01:47 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : नीतीश कुमार को कोई टाइम नहीं दिया होगा, नीतीश जी अपने पॉलिटिक्स के लिए दिल्ली गए होंगे। नीतीश कुमार को किसी ने भी भाव ही नहीं दिया। अब नीतीश कुमार की राजनीतिक हैसियत क्या रह गई है वह देश के सभी लोग जानते हैं। यह बातें बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कही है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली से वापस बिहार आ रहे हैं। दिल्ली में जो उनकी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और दिल्ली के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुलाकात होनी थी नहीं हो पाई है और नीतीश कुमार अब दिल्ली से वापस आ रहे हैं। नीतीश कुमार के बिना किसी से मुलाकात किए वापस आने के मामले को लेकर भाजपा ने जोरदार तंज कसा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि - नीतीश जी अपने पॉलिटिक्स के लिए दिल्ली गए हैं। लेकिन, किसी भी गठबंधन के लोगों ने इन्हें भाव नहीं दिया, यह टाइम मांगते रह गए किसी ने दिया नहीं। इसके बाद अब मूंह लटकाकर वापस आना पड़ रहा है ।
सम्राट ने कहा कि - किसी ने टाइम नहीं दिया होगा नीतीश कुमार जी को, नीतीश जी अपनी राजनीति के लिए दिल्ली गए होंगे। किसी गठबंधन हमको भाव नहीं दिया। नीतीश कुमार टाइम मांगते रह गए इनको टाइम मिला ही नहीं। ऐसे में अब नीतीश कुमार जी की राजनीतिक हैसियत क्या रह गई है देश में यह देश के गठबंधन के लोग जानते हैं।
वहीं, टीचरों के द्वारा मिड डे मील के बोरे को बेचने वाले फरमान पर सम्राट चौधरी ने कहा कि - जिस तरह की स्थिति झलकती है,बिहार के मुख्यमंत्री क्या-क्या बोल गए 15 अगस्त के अवसर पर इनको याद भी नहीं होगा। उनको तो जो लिखकर मिला होगा बस वहीं पर बढ़ेगा। मैं तो बार-बार कहता हूं कि वह बीमार है और उनका इलाज की जरूरत है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि शायद ही कोई ऐसा नेता हो जो 15 अगस्त और 26 जनवरी को राजनीतिक बातें करता हो। लेकिन किस तरह की बातें मुख्यमंत्री जी ने किया है यह सभी लोग जानते हैं। नीतीश कुमार के नजर में बिहारी अब बोरा ही बेचेंगे।