अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
18-Jan-2023 06:59 PM
By First Bihar
PATNA: तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR की पार्टी 'भारत राष्ट्र समिति' ने आज बड़ी रैली की। तेलंगाना के खम्मम में आयोजित एक मेगा रैली के जरिए केसीआर ने विपक्षी दलों के कई नेताओं को आमंत्रित किया। लेकिन बिहार के सीएम नीतीश कुमार को इस रैली में आने का न्यौता तक नहीं दिया। मिशन 2024 के लिए निकले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को छोड़ विपक्ष के अन्य बड़े नेता रैली में शामिल हुए। नीतीश को निमंत्रण नहीं दिये जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि केसीआर खुद पीएम के उम्मीदवार हैं इसलिए न्योता नहीं दिया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को केसीआर ने अपनी रैली में शामिल होने का निमंत्रण नहीं दिया। इसे लेकर अब बीजेपी नीतीश कुमार को घेरने में लग गयी है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने इसे लेकर नीतीश पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह तो पहले ही पटना में सबने देखा था। जब केसीआई बिहार दौरे पर आए थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केसीआर उन्हें उठ बैठ करा रहे थे। गिरिराज सिंह कहा कि विपक्ष में प्रधानमंत्री पद के कितने उम्मीदवार हैं यह अभी तक तय नहीं हो सका है। तेलंगाना के सीएम केसीआर खुद पीएम के उम्मीदवार हैं इसलिए उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश को अपनी रैली में आने का न्योता नहीं दिया।