Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास ANANT SINGH : 'यह मेरा आखिर चुनाव है ...', बोले अनंत सिंह - यह मेरा अंतिम कार्यकाल था, जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं... बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग जारी, NDA के 110 और महागठबंधन के 35 विधायकों ने डाला वोट, कांग्रेस के दो विधायक अब भी ट्रेसलेस Anant Singh : 'ऊ नय रहेंगे तहिया ने बताएंगे किसको चाहते हैं...', अनंत सिंह ने डाला वोट, बोले – नीतीश कुमार के लिए मतदान करने आया .... सभी सीट पर जीत पक्की Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति
24-Nov-2021 02:17 PM
PATNA : पश्चिम बंगाल में ममता दीदी के लिए खेला करने वाले प्रशांत किशोर अब बिहार में खेला करने को तैयार नजर आ रहे हैं. दरअसल प्रशांत किशोर जल्द ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती देने वाले हैं प्रशांत किशोर कमिशन बिहार एक्टिवेट हो सकता है. क्योंकि टीएमसी के जरिए वह बिहार में पॉलिटिकल एंट्री को तैयार हैं.
पहले प्रशांत किशोर अपनी पार्टी बनाने पर विचार कर रहे थे लेकिन सूत्रों के मुताबिक अब उन्होंने टीएमसी के जरिए ही बिहार में एंट्री करने का मन बनाया है. हालांकि इन खबरों की अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है. प्रशांत किशोर नैंसी के जरिए मिशन बिहार के लिए ब्लू प्रिंट तैयार कर रखा है और इसी ब्लूप्रिंट पर आगे बढ़ते हुए कीर्ति झा आजाद और पवन वर्मा जैसे नेताओं को तृणमूल के साथ जोड़ा गया है.
साल 2015 में नीतीश कुमार के लिए इलेक्शन मैनेजमेंट देखने वाले प्रशांत किशोर राजनीतिक कैरियर की शुरुआत जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर की थी. लेकिन नीतीश के साथ तो वह बहुत ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाए बाद में उन्होंने बिहार की बात के जरिए अपनी सक्रियता भी दिखाई लेकिन पश्चिम बंगाल चुनाव के कारण और बिहार से दूर ही रहे अब एक बार फिर वह बिहार का रुख करेंगे.
प्रशांत किशोर ने अपने मिशन को ध्यान में रखते हुए बिहार से आने वाले ऐसे नेताओं को टीएमसी में जुड़ा है, जो नीतीश कुमार और बीजेपी को राज्य के अंदर टक्कर दे सकते हैं. हालाकिं कीर्ति आजाद और पवन वर्मा की जमीनी राजनीति कितनी मजबूत है अपने आप में यह भी एक बड़ा सवाल है. इसके बावजूद इन नेताओं को PK ने तृणमूल में एंट्री दिलवाई है. प्रशांत किशोर पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के बाद बिहार पर ज्यादा फोकस करेंगे. हालांकि पांच राज्यों में वह किन पार्टियों के लिए काम करने वाले हैं इस पर अब तक PK ने अपना पत्ता नहीं खोला है