Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल Bihar News : फूड सेफ्टी जांच में फेल हुआ नामी ब्रांड का बिस्किट; बिक्री पर रोक, दुकानों से जब्ती शुरू Bihar News: स्वास्थ्य विभाग के OSD तो बड़े खिलाड़ी निकले...सचिव/ ACS को ही कर दिया था OUT, पकड़े जाने पर मिली यह सजा... थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा PM Awas Yojana: बिहार में अपना घर पाना हुआ आसान, PMAY रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर
27-Jan-2024 03:57 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में सियासी सस्पेंस के बीच बीजेपी खेला करने की पूरी तैयारी में है। बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। वहीं इससे पहले बीजेपी कोर कमेटी की बैठक एक निजी होटल में की गई। जिसमें बिहार बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। बीजेपी का मानना है कि अगर दोनों चुनाव साथ में होते हैं तो नीतीश कुमार की एंटी इंकम्बेंसी का नुकसान उठाना पड़ा सकता है। ऐसे में बीजेपी की आज शाम बैठक है लेकिन उससे पहले बीजेपी कोर कमेटी की बैठक हुई।
वहीं बीजेपी ने पहले ही अपने विधायकों को पटना में रहने का निर्देश दिया है और विधायक दल की बैठक की जा रही है। इस बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही सूत्रों के हवाले से ये भी खबर है कि बीजेपी अपने विधायकों से समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर कराकर उसे आज ही नीतीश कुमार को सौंप देगी। इसके बैठक में अश्विनी चौबे,नित्यानंद राय,गिरिराज सिंह शामिल है। इसके साथ ही विजय सिन्हा, हरी सहनी, सुशील मोदी,बिहार प्रभारी विनोद तावड़े सहित कई बड़े लीडर मौजूद रहे।
वहीं, कल सुबह एक बार फिर से भाजपा विधायक दलों की बैठक बुलाई गई है इस विधायक बैठक में बीजेपी के सांसद और विधायक के साथ-साथ जिला अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। इन सभी लोगों से फीडबैक लेकर आगे का काम किया जाएगा। फिलहाल सभी विधायकों को पटना में रहने का निर्देश दिया गया है।
उधर, बिहार में सियासी परिवर्तन की बयार चल रही है इस बीच अश्विनी चौबे और नीतीश कुमार के साथ दिखने ने उस हवा को तूफान में बदल दिया है। बक्सर के ब्रह्मपुर में दूसरे चरण के विकास कार्यों का शिलान्यास करने पहुंचे नीतीश के साथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी दिखे। इसके बाद से नीतीश कुमार की बीजेपी में एंट्री की खबरों को और बल मिला है।