ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / नीतीश को भरोसे में लेकर BJP ला सकती है जनसंख्या नियंत्रण कानून, BJP...

नीतीश को भरोसे में लेकर BJP ला सकती है जनसंख्या नियंत्रण कानून, BJP सांसद अजय निषाद ने किया दावा

21-Jul-2021 09:20 PM

PATNA : बिहार में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने के लिए बीजेपी नीतीश कुमार को भरोसे में लेगी, यह कहना है बीजेपी के सांसद अजय निषाद का। बीजेपी सांसद ने कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून को देशभर में लागू किया जाना चाहिए। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बिलकुल सही फैसला किया है और बिहार में भी ऐसा कदम उठना चाहिए। बीजेपी सांसद ने कहा है कि भले ही नीतीश कुमार जनसंख्या नियंत्रण कानून के समर्थन में ना हो लेकिन बीजेपी उन्हें कॉन्फिडेंस में लेते हुए इस कानून को बिहार में लागू करा सकती है। 


एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में बीजेपी सांसद अजय निषाद ने कहा है कि बिहार में दो बच्चों को लेकर कानून नगर निकाय चुनाव में पहले से लागू है। जिनके 2 से ज्यादा बच्चे हैं उनको चुनाव से वंचित कर दिया जाता है। हम चाहते हैं कि पंचायत में भी इसे लागू किया जाए। अजय निषाद ने कहा कि अगर इस बार के पंचायत चुनाव में इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाता है तो बेहतर होगा। बीजेपी सांसद ने कहा कि हमारी मांग है कि पूरे बिहार में जनसंख्या नियंत्रण कानून मजबूती के साथ लागू हो। अजय निषाद के मुताबिक का जनसंख्या को नियंत्रित करना बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। सभी धर्मों के लोग चाहते हैं कि बढ़ती हुई आबादी पर काबू पाया जाए। जनसंख्या बढ़ती है तो आने वाले दिनों में इसका असर सभी जगह पड़ेगा उद्योग धंधे से लेकर रोजगार तक की समस्या पैदा हो जाएगी। बीजेपी सांसद ने कहा कि हमें समय रहते कदम उठाना चाहिए। 



बीजेपी सांसद ने इस बात की संभावना भी जताई है कि मानसून सत्र के दौरान संसद में केंद्र सरकार ऐसा बिल ला सकती है। पूरी पार्टी इसके लिए तैयार है और सर्वसम्मति से बिल पारित हो जाएगा। नीतीश कुमार को इसके लिए भरोसे में लेते हुए उनकी सहमति भी नहीं जा सकती है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते अजय निषाद ने बिहार में सुशासन को लेकर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि अब बिहार में सुशासन का पुराना दौर नहीं रहा है और अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई है। अब वही अजय निषाद कह रहे हैं कि जनसंख्या नियंत्रण कानून के मसले पर बीजेपी को नीतीश कुमार कॉन्फिडेंस में लेकर फैसला कर सकती है।