खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
20-Jun-2023 08:56 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब है. लिहाजा सरकार ने एक अहम बैठक को स्थगित कर दिया है. इससे पहले नीतीश कुमार ने आज चेन्नई में आयोजित एम. करूणानिधि के जन्म शताब्दी कार्यक्रम में जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था.
मंगलवार की देर शाम बिहार सरकार ने पत्र जारी किया है. इसमें कैबिनेट की बैठक को स्थगित करने की जानकारी दी गयी है. बिहार सरकार के कैबिनेट विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि अपरिहार्य कारणों से 21 जून को दोपहर 12.30 बजे होने वाली कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर दिया गया है.
सरकारी सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार की तबीयत खराब होने के कारण कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर दिया गया है. सरकार की ओर से ये आधिकारिक तौर पर जानकारी दी गयी है कि नीतीश कुमार की तबीयत खराब है लेकिन वे किस परेशानी से जूझ रहे हैं इसकी जानकारी नहीं दी गयी है.
बता दें कि आज ही नीतीश कुमार को चेन्नई जाकर तमिलनाडु के पूर्व सीएम एम. करूणानिधि के जन्मशताब्दी समारोह में भाग लेना था. इसके लिए चार्टर प्लेन तैयार था. लेकिन अंतिम समय में नीतीश वहां नहीं गये. उनके बदले डिप्टी तेजस्वी यादव और बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा चेन्नई जाकर कार्यक्रम में शामिल हुए. नीतीश कुमार ने उनके साथ अपना लिखित भाषण भेजा. नीतीश ने तमिल भाषा में पत्र भेजा था, जिसे करूणानिधि जन्मशताब्दी समारोह में पढ़ा गया.
नीतीश के भाषण में 23 जून को पटना में होने वाली विपक्षी बैठक का भी जिक्र किया गया. उसमें कहा गया कि विपक्षी पार्टियों की बैठक काफी अहम है. अगर देश की ज्यादातर विपक्षी पार्टियां एकजुट हो गयीं और मिल कर चुनाव लड़ीं तो लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर होना तय है. नीतीश ने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी विपक्षी पार्टियों की बैठक में शामिल होंगे.