होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस
20-May-2023 03:42 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ हमलावर बने बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने आज एक बार फिर सीएम नीतीश पर तीखा हमला बोला है। आरसीपी सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोंच काफी घटिया है। नीतीश को हमसे निपटने की औकात नहीं है तो मेरी बेटियों से निपटना चाह रहे हैं। इस दौरान आरसीपी सिंह ने अलग-अलग मुद्दों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार को घेरने की कोशिश की।
दरअसल, जेडीयू छोड़ने के बाद से ही आरसीपी सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जनता दल यूनाइटेड के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। पिछले दिनों आरसीपी ने दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। शनिवार को पटना में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे आरसीपी सिंह ने मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए एक बड़ी बात कह दी। आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोंच काफी घटिया है। वे जब मुझसे नहीं निपट सके तो मेरी बेटियों को मोहरा बना रहे हैं।
नीतीश कुमार के यह कहने पर कि आरसीपी सिंह को राजनीति में वही लेकर आए, इसपर जवाब देते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि उनको कौन राजनीति में लेकर आया, पैदा होते ही राजनीति में आ गए थे क्या। वहीं ललन सिंह द्वारा आरसीपी टैक्स की चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि वे सिर्फ एक बार केंद्र में मंत्री बनें। इतने लंबे समय से नीतीश मुख्यमंत्री हैं और टैक्स हम कैसे वसूल रहे हैं।
बता दें कि बीते 8 अप्रैल को बिहार सरकार ने आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। कई जिलों के एसपी और डीएम बदल दिए गए थे। तबादले की लिस्ट में सहरसा एसपी लिपि सिंह का भी नाम था। सरकार ने आरसीपी सिंह की बेटी लिपि सिंह को फिल्ड से हटाकर एसएसबी के कमांडेंट की जिम्मेवारी सौंप दी थी। लिपि सिंह फिल्ड से हटाकर शंटिंग पोस्ट देने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हुआ था और ऐसा कहा जा रहा था कि लिपि सिंह को आरसीपी के जेडीयू छोड़ने का खामियाजा भुगतना पड़ा है।