ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / नीतीश की सहयोगी HAM ने अपनी ही सरकार पर उठाया सवाल, कहा..झारखंड की...

नीतीश की सहयोगी HAM ने अपनी ही सरकार पर उठाया सवाल, कहा..झारखंड की तर्ज पर बिहार में भी भ्रष्ट IAS अधिकारी पर हो कार्रवाई

07-May-2022 10:52 AM

PATNA : झारखंड की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल पर ED की कार्रवाई के बाद अब बिहार में भी भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है। जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने बिहार में भी भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। सरकार की सहयोगी पार्टी HAM ने अपनी ही सरकार से बिहार कैडर के एक IPS अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा है कि झारखंड की घन कुबेर आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल पर तो कार्रवाई हो गई लेकिन बिहार में धन कुबेर आईएएस अधिकारी पर अभी तक कार्रवाई नहीं हो सकी है। दानिश ने बिहार सरकार और ED से मांग की है कि बिहार कैडर के 2012 बैच के एक आईएएस अधिकारी और उनके पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आईएएस बेटे और उसके बाप ने मिलकर अकुत संपत्ति बनाई है।


दानिश रिजवान ने आरोप लगाया है कि उक्त अधिकारी ने डीएम के पद पर रहते हुए मठ, मंदिर और चर्च की जमीन को अवैध रूप से बेचवा कर अरबो रुपए की संपत्ति अर्जित की है। उन्होंने बिहार सरकार से मांग की है कि झारखंड की तर्ज पर बिहार कैडर के 2012 बैच के आईएएस अधिकारी और उनके पिता के ऊपर अविलंब कार्रवाई की जाए। बता दें कि खनन घोटाला से जुड़े मामले में ED ने शुक्रवार को झारखंड की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के कई ठिकानों पर एक साथ रेड किया था। छापेमारी के दौरान ED की टीम ने करोड़ों रुपए बरामद किए थे।