ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / नीतीश की पार्टी में कुर्मी को कैसे पद से हटा दिया! एक दिन...

नीतीश की पार्टी में कुर्मी को कैसे पद से हटा दिया! एक दिन में हटाये गये युवा प्रदेश अध्यक्ष, मंडल की जगह पटेल को मिली कुर्सी

13-Sep-2024 07:19 PM

By First Bihar

PATNA: नीतीश कुमार की पार्टी ने गुरूवार को अपने प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षों के नाम का एलान किया था. इसमें युवा जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष के नाम का भी एलान किया गया था. लेकिन पार्टी ने एक दिन में युवा प्रदेश अध्यक्ष को हटा दिया. शुक्रवार को नये प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गयी.


प्रदेश अध्यक्ष को लगी फटकार

जेडीयू सूत्र बता रहे हैं कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति में पार्टी के मूल समीकरण को ही नकारने की भूल कर दी थी. युवा जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष पहले से नीतीश पटेल काबिज थे. वे कुर्मी जाति से आते हैं. उमेश कुशवाहा ने नीतीश पटेल को हटाकर मनीष कुमार को युवा जेडीयू का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया. मनीष कुमार मंडल जाति से आते हैं और खगड़िया के रहने वाले हैं.


जेडीयू के एक नेता ने बताया कि उमेश कुशवाहा ने संगठन में फेरबदल को लेकर दो नेताओं से राय-मशवरा किया था. वे दोनों विधान पार्षद हैं और सीएम के सबसे करीबी में शुमार किये जाते हैं. वैसे भी जेडीयू में यही माना जाता है कि यही दोनों नेता पार्टी चलाते हैं, बाकी प्रदेश अध्यक्ष से लेकर दूसरे पदधारक तो सिर्फ नाम के हैं.


पटेल को हटाकर मंडल को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की खबर ने गुरूवार की शाम तक जेडीयू में तुल पकड़ लिया. नीतीश पटेल की जाति के लोगों ने लामबंदी कर दी. आखिरकार, लव-कुश में से कुश हट गया. अब तो लव ही जेडीयू का आधार है. फिर लव समीकरण के नेता को हटाकर दूसरे को कैसे अहम पद दे दिया गया. मामला नीतीश कुमार तक पहुंचाया गया. ‘लव’ समीकरण वाले कई नेताओं ने नीतीश कुमार के दरबार तक अपनी बात पहुंचायी.


जेडीयू सूत्र बता रहे हैं कि इसके बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को जमकर फटकार लगी और एक दिन में युवा जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष को हटाने का फरमान जारी हुआ. शनिवार की सुबह जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष ने सबसे पहले यही किया. गुरूवार को प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये मनीष कुमार मंडल को हटाकर नीतीश पटेल को युवा जेडीयू का प्रदेश अध्यक्ष बनाने का लेटर जारी किया गया.