मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
17-Jan-2020 12:15 PM
By Ganesh Samrat
PATNA:एक और आरजेडी विधायक नीतीश के समर्थन में उतर आए हैं। लालू की पार्टी के विधायक ने नीतीश की मानव शृंखला का पुरजोर समर्थन किया है। उन्होनें विरोध करने वाले को महामूर्ख तक की संज्ञा दे डाली है।
राजद विधायक महेश्वर यादव ने पार्टी लाइन से अलग जाते हुए मानव शृंखला में शामिल होने का एलान कर दिया है। राजद विधायक ने कहा कि मानव श्रृंखला का विरोध करने वाले नेता महामूर्ख हैं। जल जीवन हरियाली तो ऐसा कार्यक्रम है जिसको प्रधानमंत्री भी अपना रहे हैं।नीतीश के समर्थन में वह मानव श्रृंखला बनाएंगे ही नही बल्कि लोगों से भी अपील कर रहे है कि ज्यादा से ज्यादा दल इस के समर्थन में आये।पार्टी लाइन से अलग जाने के सवाल पर महेश्वर यादव ने कहा कि मुझे पार्टी की कार्यवाई का कोई चिंता नहीं है।
इससे पहले भी महेश्वर यादव अपना बागी तेवर दिखा चुके हैं। उन्होनें पार्टी नेता तेजस्वी यादव पर भी काफी गंभीर आरोप लगाए थे । महेश्वर यादव ने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने बीजेपी के नीतीश विरोधी नेताओं से हाथ मिला लिया है। तेजस्वी यादव और नीतीश के ख़िलाफ़ मोर्चा खोले बीजेपी नेताओं की कोशिश है कि बिहार में मध्यावधि चुनाव हो जाए।महेश्वर यादव ने तब पार्टी में टूट का दावा भी किया था और कहा था कि 80 फीसदी विधायक मेरे साथ हैं।
बता दें कि इससे पहले मकर संक्रांति के मौके पर आरजेडी के एक और विधायक फराज फातमी जेडीयू के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे थे। जहां उन्होनें नीतीश के मानव शृंखला का समर्थन करते हुए जेडीयू में शामिल होने के संकेत भी दिए थे। फराज फातमी आरजेडी के पूर्व दिग्गज नेता और वर्तमान में जेडीयू में शामिल हो चुके अली अशऱफ फातमी के बेटे हैं।