Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत
19-Aug-2020 07:28 PM
PATNA : बिहार की सत्ता पर डेढ़ दशक से काबिज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक सूझबूझ का लोहा हर कोई मानता है. नीतीश सियासत में ऐसी चाल चलने के लिए जाने जाते हैं, जिससे विरोधी से लेकर सहयोगी तक के चारों खाने चित हो जाए. विधानसभा चुनाव के पहले नीतीश इन दिनों कुछ इसी तरह की प्लानिंग कर रहे हैं.
चुनाव के ठीक पहले बिहार में राजनीतिक पाला बदल का खेल जारी है. आरजेडी के 3 विधायकों को नीतीश कुमार अपने पाले में ले चुके हैं. तीन अन्य विधायकों को जेडीयू गुरुवार के दिन अपने साथ खड़ा कर लेगा चुनाव के ठीक पहले इस दल बदल का भले ही कोई ज्यादा मतलब ना निकाले लेकिन नीतीश की राजनीतिक की सूझबूझ इसके पीछे काम कर रही है. दरअसल नीतीश कुमार ने जिन छह विधायकों को अपने पाले में किया है, उनकी विधानसभा सीटों पर अब जेडीयू का दावा है.
एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर और विधानसभा सीटों पर दावेदारी के वक्त नीतीश आरजेडी के सीटिंग विधायकों वाली विधानसभा क्षेत्र पर अपना दावेदारी पेश करेंगे. नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के लिए परसा, गायघाट, केवटी, पातेपुर, पालीगंज और सासाराम विधानसभा सीटों पर दावेदारी मजबूत कर दी है. देखिए फर्स्ट बिहार झारखंड की स्पेशल रिपोर्ट...