ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / नीतीश की दावत-ए-इफ्तार में नहीं शामिल होगी बीजेपी, कहा- बिहार जल रहा है,...

नीतीश की दावत-ए-इफ्तार में नहीं शामिल होगी बीजेपी, कहा- बिहार जल रहा है, सीएम पार्टी कर रहे

07-Apr-2023 05:43 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में दावत-ए-इफ्तार को लेकर सियासत गर्म हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने आवास पर इफ्तार पार्टी दे रहे हैं। इस इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री सभी सियासी दलों को आमंत्रित किया है। इस सियासी इफ्तार में कांग्रेस समेत महागठबंधन के सभी दलों के नेता शामिल हो रहे हैं हालांकि बीजेपी ने सीएम की इफ्तार पार्टी से किनारा कर लिया है। बीजेपी ने साथ तौर पर इस इफ्तार पार्टी में जाने से इंकार कर दिया है।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है। इस इफ्तार पार्टी में राज्यपाल समेत सभी दलों को बुलावा भेजा गया है। सीएम ने इस दावत में बीजेपी नेताओं को भी बुलाया है लेकिन बीजेपी के नेता सीएम की इफ्तार पार्टी में नहीं जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बिहार दंगों में जल रहा है। राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है और मुख्यमंत्री इफ्तार पार्टी कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ऐसे दावत-ए- इफ्तार का बहिष्कार करती है। बीजेपी के नेता इसमें शामिल नहीं होगा।


उधर, दो दिन बाद ही 9 अप्रैल को राबड़ी देवी आवास पर आरजेडी की ओर से भी दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है। राजद ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी है। बता दें रामनवमी के जुलूस के दौरान सासाराम और बिहारशरीफ समेत राज्य के कुछ अन्य जिलों में भी हिंसा की घटनाएं हुईं हैं, जिसको लेकर बीजेपी सरकार पर हमलावर बनी हुई है।