ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / नीतीश की बात नहीं मानते अधिकारी, जनता दरबार में महिला ने CM के...

नीतीश की बात नहीं मानते अधिकारी, जनता दरबार में महिला ने CM के सामने खोल दी पोल

02-Jan-2023 12:05 PM

PATNA: नए साल के दूसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार में लोगों की समस्या सुन रहे हैं। काफी संख्या में अपनी शिकायत को लेकर फरियादी मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचे हैं। आज के जनता दरबार में अपराध से जुड़े कई मामले सामने आए। मुजफ्फरपुर के अहियापुर से आई एक महिला की फरियाद को सुनकर सीएम हैरान रह गए और पुलिस के आला अधिकारी को फोन लगा दिया। सीएम ने कहा कि एक्शन काहे नहीं हुआ..इसको देखिए..देखिए काहे ऐसा हो रहा है।


दरअसल, मुजफ्फरपुर के अहियापुर से आई महिला ने अपने इंजीनियर भाई के हत्यारों को सजा दिलाने की सीएम से गुहार लगाई है। महिला का कहना था कि नामजद केस दर्ज कराने के बावजूद दो साल बाद भी उसके भाई के हत्यारों को सजा नहीं मिल पाई। महिला का कहना था कि आरोपी खुद को जेडीयू की नेता बताती है, जिसके कारण पुलिस अधिकारी उसके खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं कर रहे हैं। फरियादी महिला ने कहा कि पिछले सितंबर के महीने में उसके पिता भी जनता दरबार में न्याय की गुहार लगा चुके हैं लेकिन अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया गया।


महिला की शिकायत सुनने के बाद सीएम नीतीश ने पास खड़े अधिकारी को कहा कि लगाओ तो जरा गृह वाले को। सीएम ने दूसरी तरफ फोन पर मौजूद अधिकारी को कहा कि, ‘अरे भाई एक महिला आई हुई है मुजफ्फरपुर की...ये कह रही है कि 2021 में इसके इंजीनियर भाई की हत्या कर दी गई थी.. सितंबर महीने में जनता दरबार में इसके पिताजी भी आए हुए थे.. ई काहे नहीं हो रहा है भाई.. तुरंत दिखवाइए...सितंबर में तो आप लोग रहे ही होंगे न जी...सितंबर में जब कहा गया तो फिर एक्शन काहे नहीं हुआ.. इसको देखिए..देखिए काहे ऐसा हो रहा है..इसलिए आपको कह रहे हैं।