50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी
03-Oct-2023 05:38 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में दो घंटे से चल रही सर्वदलीय बैठक खत्म हो गयी है। इस बैठक में 9 दलों के नेता शामिल हुए। बैठक में जातीय गणना के आंकड़ों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान बीजेपी के नेताओं ने कई सुझाव दिये। बीजेपी ने जातीय गणना पर कई सवाल उठाए कहा कि हड़बड़ी में कई गड़बड़ी हुई है।
वही कांग्रेस नेता शकील अहमद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इन आंकड़ों से देश और समाज उन्नति करेगा। कांग्रेस इसका स्वागत करती है। शकील अहमद ने कहा कि हम भी जातीय गणना रिपोर्ट का स्वागत करते हैं। सभी चीजों पर सबकी सहमति जरूरी है। बिहार पहला राज्य है जिसने अपने बलबूते जातीय गणना करायी है। जबकि भाजपा ने जातीय गणना कराने से इनकार किया था। यही सच्चाई है भाजपा को यह बात समझना चाहिए। शकील अहमद ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट भी जल्द ही जारी किया जाएगा। इसके बिना तो कुछ होता नहीं है। अगला सत्र जब शुरू होगा तो सरकार अपनी पूरी पोजिशन को रखेगी। जातीय गणना रिपोर्ट जारी किये जाने पर बैठक में शामिल हर पार्टियों ने धन्यवाद दिया है।
वही इस सर्वदलीय बैठक में बीजेपी के नेता भी पहुंचे थे। बीजेपी नेता और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि टूकड़े-टूकड़े में ये रिपोर्ट क्यों जारी कर रहे है। मैं तो चाहता हूं कि एक बार आर्थिक रिपोर्ट भी जारी हो। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के जिन लोगों को जातीय गणना रिपोर्ट से आपत्ति है उनकों आपत्ति का अवसर मिलना चाहिए। विजय सिन्हा ने कहा कि हमलोगों ने अपनी आपत्ति को दर्ज की बताया कि ये सब कमियां है। जो आपत्ति है इसका निष्पादन होना चाहिए। हमने कहा कि इसमें आपत्ति दर्ज करने का अवसर मिलना चाहिए। हमारी बातें सुनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पदाधिकारियों को कहा कि ठीक है उस आपत्ति को देख लीजिए।
वही माले विधायक महबूब आलम ने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ सबको मिले। जमीन संबंधी मामले को देखा जाए। बीजेपी ने जातीय गणना को रोकने की तमाम कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। महबूब आलम ने बताया कि सर्वदलीय बैठक के दौरान बीजेपी ने कहा है कि गिनती करने में यदि कही त्रुटियां रह गयी है तो उसे दूर किया जाए।