अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
02-Dec-2021 12:16 PM
PATNA : बिहार विधानसभा में मंत्री जीवेश मिश्रा ने जिस तरह अधिकारियों के ऊपर आरोप लगाए. पटना के एसएसपी और डीएम के ऊपर खुद को अपमानित करने की बात कही. उसके बाद एनडीए के अंदर चल रही सियासी खींचतान खुलकर सामने आ गई है.
सरकार में शामिल बीजेपी कोटे के मंत्रियों की लगातार बेइज्जती हो रही है. पिछले दिनों मंत्री जनक राम के पीए के ऊपर शिकंजा कसा गया. लेकिन अधिकारियों के चहेते खनिज विभाग के पदाधिकारियों के ऊपर कोई एक्शन नहीं लिया गया. बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक में यह मामला भी उठा था. बीजेपी के विधायकों और मंत्रियों ने आरोप लगाया था कि मेरी सरकार में अफसरशाही इस कदर हावी है कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं हो रहा. इस मामले को बिहार के संगठन प्रभारी भिखूभाई दलसानिया और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने गंभीरता से लिया था.
अब नीतीश के सुशासन में अफसरशाही को लेकर बीजेपी आक्रामक मुद्रा में नजर आ रही है. यही वजह है कि आज विधानसभा में मंत्री जीवेश मिश्रा ने खुलकर अधिकारियों के ऊपर आरोप लगाए और उन पर तत्काल एक्शन की मांग कर डाली हालांकि सरकार एक्शन से अब तक के पीछे भाग रही है. इस मामले पर विधानसभा में आज हंगामा जारी रहा. भोजन अवकाश तक के हंगामे के बीच सीएजी की रिपोर्ट पेश की गई. हालांकि शून्य काल में विपक्ष और बीजेपी के विधायक तब जाकर शांत हुए जब स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने भोजन अवकाश के बाद बैठक बुलाने का भरोसा दिया.
1:15 पर विधानसभा अध्यक्ष ने इस मसले पर बैठक बुलाई है. विवेक मिश्रा पटना के डीएम और एसएसपी के ऊपर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े हुए हैं. ऐसे में अब देखना होगा सरकार क्या कदम उठाती है. हालांकि अभी से ही पुलिस के जवान को बलि का बकरा बनाए जाने की कोशिश शुरू हो गई है.