अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
17-Dec-2022 02:54 PM
PATNA : बिहार में नीतीश कुमार के साथ सरकार बनाने के बाद आज पहली बार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले हैं। इस दौरान अमित शाह ने तेजस्वी यादव ने हाथ मिलकार उनका स्वागत भी किया। इसके साथ विजय कुमार चौधरी का भी काफी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जानकारी हो कि, अगस्त महीने में बिहार की राजनीति में भाजपा और जेडीयू के बीच हुए बिखराब के बाद तेजस्वी और शाह के यह पहला मौका होगा जब दोनों एक दूसरे से सामने से नजर मिलाई हो।
दरअसल, आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल पहुंचे हुए हैं। यहां इनकी अध्यक्षता में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक चल रही है। इस बैठक के लिए पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा राज्य के मुख्यमंत्री को शामिल होना था। लेकिन, इस बैठक में शामिल होने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पश्चिम बंगाल नहीं गए। उनकी जगह इस बैठक में शामिल होने के लिए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और साथ में वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी पश्चिम बंगाल पहुंचे। इसके आलावा अन्य राज्यों की बात करें तो पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ओडिशा के कैबिनेट मंत्री प्रदीप अमात बंगाल आये हैं।
बता दें कि, इस बैठक में इस बार सुरक्षा, अंतरराज्यीय व्यापार, भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी और 'कनेक्टिविटी' के मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके आलावा आर्थिक एवं सामाजिक आयोजना के क्षेत्र में सामान्य हित का कोई मामला,सीमा विवादों, भाषायी अल्पसंख्यकों अथवा अन्तर-राज्यीय परिवहन से संबंधित कोई मामला, राज्यव पुनर्गठन अधिनियम के अंतर्गत राज्यों के पुनर्गठन से संबंधित अथवा उसके संबंध में उठने वाला कोई मामला होगी तो उसपर भी चर्चा होगी।