गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
30-Nov-2023 04:41 PM
By RANJAN
ROHTAS: आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी निदान यात्रा के दौरान आज डेहरी पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। डेहरी के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में वे शामिल हुए। इस कार्यक्रम में आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य रूप से अति पिछड़ों के आरक्षण पर चर्चा हुई।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा कि सरकार अब धरना, प्रदर्शन और आंदोलन से नहीं डरती। वह सिर्फ तभी डरती है जब उसकी सत्ता हाथ से जाने वाली रहती है। विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा कि आज सरकार स्पष्ट नीति नहीं अपना रही है। अति पिछड़ा वर्ग आज हासिये पर है। उन्हें सत्ता में भागीदारी नहीं मिल रही है। हम चाहते हैं कि उन्हें भी सत्ता में भागीदारी मिले।
उन्होंने कहा कि 15 साल लालू ने शासन किया और 18 साल नीतीश ने शासन किया। लालू जी के शासन काल में क्या मिला क्या नहीं मिला यह बात बोलने की जरूरत नहीं हैं सभी लोग जानते है। लेकिन नीतीश जी के शासन काल में मजदूरी नहीं बढ़ा लेकिन जमीन का दाम पूरा बढ़ गया। अब बिहार में जमीन खरीदना सबके बस की बात नहीं है।
विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा कि बिहार में सबसे ज्यादा जमीन किसके पास है यह आंकड़ा निकलकर अभी सामने आया है। नीतीश जी के शासनकाल में किसकों ज्यादा लाभ मिला सरकार का डाटा देखेंगे तो पता चलेगा। इस कार्यक्रम में आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के पदाधिकारियों के अलावे स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद थे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी की बातों को लोगों ने गंभीरता पूर्वक सुना। इस दौरान आगे की रणनीति पर भी चर्चा हुई।





