ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / नीतीश के शपथ लेने से पहले रोहिणी ने किया ट्वीट, कहा-कूड़ा गया फिर...

नीतीश के शपथ लेने से पहले रोहिणी ने किया ट्वीट, कहा-कूड़ा गया फिर से कूड़ेदानी में..कूड़ा-मंडली को बदबूदार कूड़ा मुबारक

28-Jan-2024 02:05 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार की राजनीतिक गलियारों से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण से पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने एक बार फिर से नीतीश कुमार पर हमला बोला है। भाई तेजस्वी यादव से गद्दी छिने जाने के बाद रोहिणी लगातार एक्स पर ट्वीट कर रही है। 


इस बार रोहिणी ने लिखा कि कूड़ा गया फिर से कूड़ेदानी में..कूड़ा-मंडली को बदबूदार कूड़ा मुबारक..DNA oops NDA..बिहार तेजस्वी के साथ है उसके साथ रहना बेकार है..जिसकी विचारधारा गिरगिट कुमार है..थूककर चाटने वाले नेता खुद को ना समझे सूरज जैसा..जनता जनार्दन के बीच जाएंगे..खुद के साथ - साथ बिहार का हौसला भी बढ़ाएंगे..


रोहिणी ने आगे लिखा कि रंगबदलू गिरगिट का था कहना " नौकरी कहाँ से लाओगे ?" बुलंद इरादों वाले लालू के लाल ने रोजगार का लगा दिया अंबार... युवाओं के हाथों में नियुक्ति-पत्र का दिखना गिरगिट कुमार को गुजरा नागवार..पल्टीमारी और बरगलाने वालों की गोद में बैठ फिर से बढ़ते बिहार की धारा का कर दिया बंटाधार...


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 8 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। जेडीयू से 3 बीजेपी से 3 और हम से 1 मंत्री बनेंगे। सम्राट चौधरी, प्रेम कुमार, विजय कुमार सिन्हा, विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, सुमित कुमार सिंह, संतोष कुमार सुमन शपथ लेंगे। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 


इससे पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी ने एक्स पर ट्वीट किया है। रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक पर यह लिखा है, जब तक सांस बाकी है सांप्रदायिक ताकत के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है। रोहिणी ने यह भी लिखा कि तेजस्वी की विकासोन्मुखी राजनीति का है मूल-मंत्र..बिहार की गौरव गाथा में जोड़ना है हर रोज एक नया पन्ना..बाधा सामने चाहे कितनी भी बड़ी हो हिम्मत नहीं है कभी हारना.. रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक पर यह लिखा है, जब तक सांस बाकी है सांप्रदायिक ताकत के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है।


वही नीतीश के शपथ ग्रहण से पहले राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने नीतीश पर हमला बोला। उन्होंने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार फिर पलटेंगे।नीतीश कुमार एनडीए के साथ भी बहुत दिन नहीं रहेंगे। 


बता दें कि 25 जनवरी को रोहिणी आचार्य ने बिना नीतीश कुमार का नाम लिये ट्वीट किया था। नीतीश कुमार के बेटे को अयोग्य बताया था और नीतीश कुमार के लिए बदतमीज शब्द का इस्तेमाल किया था। जैसे ही जदयू ने संज्ञान लिया आनन-फानन में रोहिणी का ट्वीट डिलीट हो गया। उस वक्त यह तय नहीं था कि राजद और जेडीयू एक दूसरे से अलग हो जाएगे। लेकिन रोहिणी के ट्वीट के बाद राजद से अलग होने का जेडीयू ने मन बना लिया। अब तेजस्वी यादव से गद्दी छिने जाने और नीतीश के बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने के दावों के बाद रोहिणी लगातार ट्वीट कर रही है।