अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
12-Dec-2022 03:59 PM
PATNA: बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच सियासी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को पटना में आयोजित अधिवेशन में जेडीयू ने देश को बीजेपी मुक्त करने का संकल्प लेते हुए विपक्ष से एकजुट होने का आह्वान किया। जेडीयू के इस संकल्प को लेकर बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार यह सपना कभी भी पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा है कि संकल्प लेने से कोई पीएम नहीं बन जाता है। 2024 आते-आते बिहार जेडीयू मुक्त हो जाएगा।
सुशील मोदी ने देश की सभी विपक्षी पार्टियो की तुलना मरे हुए घोड़े से की है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह से मरे हुए घोड़े पर कितना भी चाबुक मारो वह नहीं दौड़ता ठीक वही बाल विपक्ष का है। नीतीश अपने बूते पर बिहार की 45 सीटें तक नहीं जीत पाए और देश को बीजेपी मुक्त करने की बात कहते हैं। लाख कोशिशों के बावजूद कुढ़नी और गोपालगंज का चुनाव हार गए। अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी नीतीश कुमार से बड़े नेता हैं। ऐसे में उन्हें कोई क्यों स्वीकार करेगा।
उन्होंने कहा कि 2024 में नीतीश कुमार के लिए कोई वैकेंसी नहीं है, अगर संकल्प लेना ही है तो वे 2029 के लिए लें क्योंकि 2024 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे यह तय है। बता दें कि रविवार को पटना में आयोजित जदयू के खुला अधिवेशन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2024 तक भाजपा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया है और विपक्ष से एकजुट होने की अपील की है।