ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो

Home / news / ‘सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को.. BJP विधायक के सेक्स सीडी वायरल...

‘सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को.. BJP विधायक के सेक्स सीडी वायरल होते है’ नीतीश की गंदी बात के समर्थन में CPM

09-Nov-2023 12:27 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भी विधानसभा में भारी हंगामा हुआ। बीजेपी समते विपक्ष के दल मुख्यमंत्री से इस्तीफा की मांग पर अड़े हैं हालांकि सत्ताधारी दल मुख्यमंत्री के समर्थन में उतर गए हैं। बिहार की सत्ता में सहयोगी बनी सीपीएम के विधायक सत्येन्द्र यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने अगर कुछ कहा तो उसके लिए माफी भी मांगी ली है लेकिन बीजेपी के लोग बेवजह मामले को तूल दे रहे हैं। उनके खुद के विधायक के सेक्स सीडी वायरल होते हैं, उन्हें बोलने का अधिकार नही है।


सीपीएम विधायक सत्येंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अगर कोई बयान दिया तो उसके लिए माफी भी मांग ली। मुख्यमंत्री के माफी मांगने के बाद बात तो खत्म हो गई लेकिन बेवजह बीजेपी के लोग इस मामले को लेकर सदन को बाधित कर रहे हैं। भाजपा वाला सब क्या बोलेगा सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज करने। बीजेपी ब्रजभूषण जैसे कुकर्मी को संरक्षण देने वाली पार्टी है। बीजेपी के विधायकों के सेक्स सीडी वायरल होते हैं। बीजेपी को किसी के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है। अगर नीतीश कुमार ने कुछ बोला तो उसके लिए माफी भी मांग ली है।


उन्होंने कहा कि बात को खत्म कर सदन की कार्यवाही चलानी चाहिए लेकिन ये लोग सदन की कार्यवाही चलने ही नहीं देना चाहते हैं। दलितों का जो आरक्षण आया है इससे बीजेपी परेशान है। बीजेपी पैदाइशी बहुजन विरोधी है, नहीं चाहती है कि 75 प्रतिशत आरक्षण उनको मिले। जनता के बहुत सारे मुद्दे हैं जिसे विधायक उठाते लेकिन बीजेपी के लोग सदन को चलने ही नहीं दे रहे हैं। बीजेपी जनहित के मुद्दों पर सदन में बात ही नहीं करने देती है, हमलोग तो आजीज आ गए हैं।