BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी
29-Jan-2024 02:52 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में सत्ता समीकरण एक बार फिर बदल गया है। सरकार से महागठबंधन की विदाई हो गई। जदयू एनडीए का हिस्सा बन गया है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सत्ता फिर से कायम हो गई है। बिहार में तीन दिन पहले उठा सियासी बवंडर थम गया है। इस बवंडर ने राजद और कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया। सत्ता परिवर्तन के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा संयुक्त रूप से भाजपा की प्रेस कांफ्रेंस किया। सम्राट चौधरी ने बताया कि किस परिस्थितियों में जदयू के साथ मिलकर सरकार बनाने का फैसला लिया गया। इस दौरान उन्होंने बिहार के विकास का रोडमैप बताया।
सम्राट चौधरी ने कहा कि - पिछले 48 घण्टो में आपने देखा कैसे बिहारी की राजनीतिक स्थिति बदली। जदयू के द्वारा प्रस्ताव मिला था कि और नई सरकार में समर्थन के लिए उनके दूत आए और हमलोग ने उनका समर्थन किया। जदयू को तोड़ने का काम किया जा रहा था। सरकार में रहते हुए कहा जा रहा था कि जदयू टूट जायगी समाप्त हो जायेगी।
इसके आगे उन्होंने कहा कि- NDA लगातार बिहार के हक़ के लये लड़ती रही बिहार में और 2005 में बिहार में सरकार बनाई। अब नई सरकार में देश मे मोदी जी और बिहार में नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार को बढ़ाने का काम करेंगे। जो अधूरे सपने छूट गए उसको पूरा करेंगे। 10 लाख रोजगार देने का वादा पूरा किया जा रहा है। रोजगार देने का काम किया जायेगा। बिहार को रेवेन्यू के स्तर को भी ठीक किया जायेगा।
वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में जो जिम्मेदारी दी है उस जिम्मेदारी को पूरा करूंगा। बिहार को जिस रास्ते पर लेकर के राजद के लोग चल रहे थे उससे भाजपा ने बचा लिया। विजय सिन्हा ने कहा कि राजद की मानसिकता जिस अराजकता की थी उसे हमने खत्म किया है। जिस तरह से उन्माद अपराध भ्रष्टाचार बढ़ाने का था और जंगलराज को गुंडाराज बनाने का था आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी हमारे सिर्फ नेतृत्व में मिलकर सारी चीजों को समझा और यह निर्णय लिया गया है।